US-China Trade Deal: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन लंबे समय से व्यापारिक टकराव और भारी टैरिफ के कारण आमने-सामने थीं। लेकिन अब जिनेवा में हुई दो दिवसीय बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच एक अहम समझौता हो गया है।

Advertisement

इस ट्रेड डील से दोनों देशों के बीच का तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही यह डील वैश्विक व्यापार प्रणाली को स्थिर करने में भी मददगार साबित हो सकती है।

Advertisement

जिनेवा में हुई बड़ी बातचीत

10 और 11 मई 2025 को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में अमेरिका और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई। अमेरिका की ओर से ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट और व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर मौजूद थे जबकि चीन की तरफ से उप प्रधानमंत्री हे लाइफेंग ने नेतृत्व किया।

इस बातचीत का मकसद पिछले कई वर्षों से चले आ रहे व्यापार युद्ध और टैरिफ विवादों को खत्म करना था ताकि आने वाले समय में व्यापार से संबंधित किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Advertisement

व्यापार घाटे को लेकर अमेरिका की चिंता

अमेरिका लंबे समय से चीन के साथ व्यापार में भारी घाटा झेल रहा है। यह घाटा 1.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इसी कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में चीन पर भारी टैरिफ लगाए गए। अब इस नई ट्रेड डील के जरिए अमेरिका इस घाटे को कम करने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, टैरिफ को तुरंत हटाने का कोई सीधा संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन इसे धीरे-धीरे कम करने पर विचार चल रहा है।

Advertisement

चीन का नजरिया

चीन के उप प्रधानमंत्री हे लाइफेंग ने इस डील को एक अच्छी शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा और इससे भविष्य में आपसी भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने यह भी माना कि बातचीत का माहौल सही रहा और दोनों पक्ष जल्द ही अंतिम समझौते की ओर बढ़ सकते हैं।

भारत पर संभावित असर

भारत के लिए यह ट्रेड डील एक तरह से नई चुनौती लेकर आ सकती है। अगर अमेरिका चीन पर लगे टैरिफ को कम कर देता है, तो चीन की वस्तुएं फिर से अमेरिकी बाजार में सस्ती कीमतों पर पहुंचने लगेंगी। इससे भारत के निर्यातकों को अमेरिका में कॉम्प्टीशन का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement

लेकिन ऐसे समय में भारत के पास मौका भी है। भारत अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाकर और विदेशी कंपनियों को आकर्षित करके खुद को चीन का विकल्प बना सकता है। साथ ही सरकार को भी एक्स्पोर्टर्स के लिए सुविधाएं बढ़ानी होंगी और नई व्यापारिक रणनीति अपनानी होगी।

अमेरिका और चीन के बीच बनी यह नई डील भले ही एक वैश्विक राहत का संकेत हो लेकिन भारत के लिए यह होसीयार रहने का समय है। अगर भारत स्मार्ट रणनीति अपनाए तो यह उसके लिए भी एक बड़ा अवसर बन सकता है। वक्त आ गया है कि भारत अपनी आर्थिक नीति को और मजबूत करे और वैश्विक व्यापार में अपना पायदान मजबूत करे।