Adani Group के स्टॉक्स में मंगलवार को भारी तेजी देखी गई। दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों को अमेरिकी सरकार की एक एजेंसी ने अपनी जांच में 'अप्रासंगिक' पाया है। इसी खबर के बाद अडानी समूह के शेयरों ने छलांग लगाई है।

Advertisement

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प ने श्रीलंका में एक कंटेनर टर्मिनल के लिए अडानी समूह को 55.3 करोड़ डॉलर का लोन देने से पहले उस पर लगे आरोपों की अपने स्तर से जांच-पड़ताल की थी। गुडरिटर्न्स इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि किया कि अमेरिकी सरकार ने हिंडनबर्ग की ओर से अडानी के खिलाफ लगाए कॉरपोरेट धोखाधड़ी के आरोपों को महत्वहीन माना है।

इस न्यूज के बाद अडानी समूह की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी आई और आज यह शेयर एनएसई पर लगभग 17.38 फीसदी तेजी के साथ 2971 रु के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो फिर कंपनी का मार्केट कैप एक बार फिर 3 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया।

Advertisement

वही, आज अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में लगभग 20 फीसदी की तेजी आई। इस तेजी के पीछे एक अहम वजह फंडिंग योजना का ऐलान भी था। अदाणी पोर्ट्स का शेयर एनएसई पर लगभग 14.95 को तेजी के साथ 1010 रु के स्तर पर बंद हुआ।

अगर हम अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर प्राइस की बात करें तो फिर इसका शेयर करीब 20 फीसदी तेजी के साथ 1084.40 रु के स्तर पर बंद हुआ। अडाणी टोटल गैस का शेयर एनएसई पर 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 878.70 रु के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

जबकि एनएसई पर अडानी पावर का शेयर लगभग 15.33 फीसदी की तेजी के साथ 535.95 रु के स्तर पर बंद हुआ। अडानी विल्मर का शेयर एनएसई पर 9.99 फीसदी की तेजी के साथ 380.85 रु के स्तर पर बंद हुआ। अडानी समूह की अन्य कंपनियों में एसीसी के 8.15 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 18.11 फीसदी का उछाल आया।