होम सर्विसेज देने वाली Urban Company के शेयरों में 3 अगस्त को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE पर शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर करीब 17.6 फीसदी उछलकर 152.20 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे।
कंपनी को जून तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर 92.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसे 6.94 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके बावजूद शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने स्टॉक की रेटिंग को सीधे अपग्रेड कर 'Overweight' कर दिया।
ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह-
बता दें, कि ब्रोकरेज ने अक्टूबर 2025 में स्टॉक पर अपना कवरेज शुरू किया था। टारगेट प्राइस 128 रुपये से बढ़ाकर 165 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इसके अलावा कंपनी की InstaHelp सर्विस ने 1 लाख डेली डिलीवर्ड ऑर्डर्स का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
कंपनी का घाटा कम हुआ है-
नतीजों की बात करें, तो तिमाही आधार पर कंपनी का घाटा कम हुआ है। मार्च 2026 तिमाही में यह 161.16 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 43.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 528.34 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में रेवेन्यू 367.27 करोड़ रुपये रहा था। अर्बन कंपनी के शेयर को 7 सात एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 2 ने "Buy" और 2 ने "Sell" रेटिंग दी है।
2025 में लिस्ट हुई थी Urban Company-
दरअसल, अर्बन कंपनी 17 सितंबर 2025 को लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,900.24 करोड़ रुपये का था। अब, कंपनी का शेयर शेयर एक सप्ताह में 17 प्रतिशत नीचे आया है। प्रमोर्टस की हिस्सेदारी की बात करें तो जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 19.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव