UPI Transaction Rules 2025: UPI का यूज करने वालों के लिए जरूरी खबर आ गई है। 1 जनवरी, 2025 से, भुगतान के लिए यूपीआई का यूज अगर आप करने वाले हैं तो इससे जुड़े कुछ बदलाव होने वाले हैं। RBI ने इससे जुड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई के कई मोड्स के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाने का फैसला किया है, जिसे 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
UPI Circle से जुड़ा बदलाव
साल 2024 में लॉन्च हुई UPI Circle सर्विस को नए साल में BHIM के अलावा बाकि UPI प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा। फिलहाल जो लोग BHIM ऐप का इस्तेमाल करते हैं उन्हें ही UPI Circle की सुविधा मिलती है। UPI Circle में जोड़े गए सेकेंडरी यूजर्स बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे।
इसमें यूजर्स डेलिगेटेड पेमेंट के लिए अपने फैमिली मेंबर्स या फिर दोस्तों को अपने सर्किल में जोड़ने का भी ऑप्शन मिलता है। इसके लिए प्राइमरी यूजर्स का अप्रूवल हर पेमेंट के लिए जरूरी होगा या फिर प्राइमरी यूजर अपने सेकेंडरी यूजर्स के लिए बिना अप्रूवल के UPI पेमेंट के लिए एक लिमिट सेट कर सकेंगे।
UPI123Pay की बढ़ेगी लिमिट
1 जनवरी 2025 से यूपीआई यूजर्स के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) UPI लेनदेन में यूजर्स की सुविधा बढ़ाने के लिए कुछ नियमों में बदलाव कर रहा है। RBI ने फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई सर्विस UPI123Pay के लिए लेनदेन की लिमिट को बढ़ाने का निर्णय लिया है। 1 जनवरी 2025 से यूजर्स UPI123Pay के जरिये हर दिन 10,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकेंगे और आपको बता दें कि पहले इसकी लिमिट 5000 रुपये थी। UPI123Pay यूजर्स को तो ज्यादा पैसे भेजने की सुविधा मिल गई है। यूजर्स अब पहले के मुकाबले ज्यादा रकम UPI के जरिए भेज सकेंगे।
RBI ने फोनपे, पेटीएम और गूगलपे जैसे स्मार्टफोन एप्लीकेशन के जरिए यूपीआई लेनदेन की दैनिक सीमा को अधिकतम 1 लाख रुपये पर बरकरार रखा है, सिवाय मेडिकल इमरजेंसी के मामलों के, जहां सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।
More Articles
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट
- ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान
- Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स