UPI : अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते है तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही यूपीआई यूजर्स के लिए एक नई सेवा शुरू होने वाली है। यूपीआई बेस्ड ऐप अपने यूजर्स के लिए वॉइस कमांड यूपीआई भुगतान सुविधा को शुरू करके की योजना बना रही हैं।

Advertisement

अब यूजर्स इस सर्विस के जरिए सिर्फ बोलकर भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में पिछले हफ्ते चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में कन्वर्सेशनल यूपीआई लॉन्च करने की घोषणा की थी।

Advertisement

नई वॉयस कमांड यूपीआई भुगतान सर्विस उन भारतीय लोगों के लिए काफी बेहतर हो सकती है। जो लोग अपनी भाषा में ही बात करना जानते हैं। इसके अलावा यह नई सुविधा बुजुर्ग लोगों को भी फायदा पहुचाएंगी। यह नई सुविधा इंग्लिश और हिंदी के अलावा जल्द ही कई भाषाओं में उपलब्ध हो सकती है।

यूजर्स सिर्फ पैसा ट्रांसफर करने के लिए वॉयस कमांड दे सकते हैं। आपको ट्रांजेक्शन को पूरा करने के लिए यूपीआई पिन को एंटर करना होगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनपीसीआई की तरफ से कहा गया है कि यूजर्स पेमेंट करने के लिए एआई सिस्टम से बात कर सकते हैं। दो मोड में ये सॉल्यूशन अवेलबल होगा। पहला है ऑन कॉल जो कि वॉयस कॉल के जरिए होगा। दूसरे की बात करें तो यह इन-ऐप जो कि किसी भी यूपीआई ऐप के माध्यम से होगा।

यह सर्विस कैसे करेगी काम

आपकी वॉयस को इसमें पहले एनालॉग से डिजिटल में बदला जाएगा। इसके बाद आपको वाइस को टेक्स्ट में बदला जाएगा। इसके बाद आपकी भाषा को मशीनी ट्रांसलेशन के माध्यम से अंग्रेजी में बदला जाएगा। इसके बाद टेक्स्ट टू स्पीच के माध्यम से आपकी पुष्टि की जायेगी। इसके बाद एक वाइस आउटपुट को शेयर किया जायेगा।

Advertisement

अगर कोई यूजर है जो आपके खाते के बैलेंस को चेक करने के लिए बाद कर रहा है तो बैलेंस जैसे की वर्ड के माध्यम से इरादे की पहचान की जाएगी ग्राहक मैसेंजिंग ऐप पर सिर्फ हाई' लिख कर भी अपना बिल हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा एक मिस्ड कॉल देकर भी बिल बिल पे किया जा सकेगा।

Advertisement