UPI Payment: यूपीआई यूजर्स के लिए बड़ी खबर आ गई है। आज 16 जून से पूरे भारत में UPI यूजर्स को लेनदेन के समय देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। UPI सिस्टम का संचालन करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई गाइडलाइंस लागू की हैं। इन गाइडलाइंस के लागू होने से UPI ट्रांजैक्शन्स को और तेज बनेगा।

Advertisement

प्रोसेसिंग टाइम घटा

नए दिशानिर्देशों के तहत लेनदेन की प्रोसेसिंग टाइम को घटाया गया है, जिससे अब पैसा ट्रांसफर करते समय कम समय लगेगा। इसका सीधा फायदा यूजर्स को मिलेगा, खासकर बिजनेस और हाई-वॉल्यूम ट्रांजैक्शन्स में, जहां समय की बचत काफी अहम होती है। इस पहल से न सिर्फ डिजिटल पेमेंट्स को और बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

Advertisement

अब तक UPI के जरिए पैसे भेजने या प्राप्त करने में अधिकतम 30 सेकंड तक का समय लग सकता था। लेकिन नई गाइडलाइंस लागू होने के बाद यह समय आधा हो गया है। अब से UPI पेमेंट पूरा होने में औसतन सिर्फ 15 सेकंड का समय लगेगा। इसका मतलब है कि ट्रांजैक्शन और भी तेज़ी से प्रोसेस होंगे, जिससे यूज़र्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा। यह बदलाव सभी प्रमुख UPI प्लेटफॉर्म्स जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm और अन्य पर लागू होगा।

Advertisement

पेमेंट को रिवर्स करने में लगेगा कम समय

अब UPI ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक करने या फेल हुए पेमेंट को रिवर्स करने में भी कम समय लगेगा। पहले अगर आपका पेमेंट फेल हो जाता था, तो यह पता लगाने में कि पैसा कटा है या वापस आया, 30 सेकंड या उससे ज्यादा समय लग जाता था। लेकिन नई गाइडलाइंस के तहत यह प्रक्रिया अब सिर्फ 10 सेकंड में पूरी हो जाएगी।

Advertisement

इससे यूजर्स को जल्दी पता चल जाएगा कि ट्रांजैक्शन सफल रहा या नहीं, और अगर पैसा कटा है तो वह कितनी जल्दी वापस आएगा। इससे यूजर्स के बीच असमंजस की स्थिति कम होगी, खासकर उन लोगों के लिए जो बार-बार ट्रांजैक्शन करते हैं या भीड़भाड़ वाले समय में पेमेंट करते हैं।

पेंडिंग पेमेंट्स का समय हुआ कम

NPCI ने बैंकों और पेमेंट ऐप्स के लिए पेंडिंग या अटके हुए ट्रांजैक्शन्स को लेकर भी नियमों में बदलाव किया है। पहले यदि कोई ट्रांजैक्शन अटक जाता था, तो ऐप्स को यह जांचने के लिए 90 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था कि ट्रांजैक्शन सफल हुआ या नहीं। लेकिन अब इस समय को घटाकर 45 से 60 सेकंड कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब पेमेंट ऐप्स और बैंक ट्रांजैक्शन की स्थिति पहले से अधिक जल्दी जांच सकेंगे, जिससे टेक्निकल गड़बड़ियों पर तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सकेगी और यूजर्स को देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement

इसके अलावा NPCI ने पेमेंट प्रोवाइडर्स और बैंकों को कुछ सीमाएं तय करके दी हैं। इससे सिस्टम पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा। अब हर पेमेंट ऐप या बैंक किसी एक ट्रांजैक्शन स्टेट्स मैक्सिमम तीन बार ही चेक कर सकता है, और वह भी दो घंटे के अंदर चेक कर सकते हैं। इसका मकसद यह है कि तकनीकी गड़बड़ियों की स्थिति में ज़रूरी जानकारी समय पर मिल जाए, लेकिन सर्वर पर अनावश्यक दबाव भी न पड़े।