नई दिल्ली, सितंबर 23। यूपीआई की सहायता से भुगतान आज के समय में हर कोई व्यक्ति कर रहा हैं। इससे भुगतान करना सबसे आसान हैं और सबसे तेज भी हैं। 20 सितंबर 2022 को इसको ध्यान में रखते हुए। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यूपीआई लाइट को लॉन्च किया हैं। यूपीआई लाइट क्या हैं। आप सोच रहे होंगे तो फिर चलिए जानते हैं।
इस यूपीआई लाइट की सहायता से यूजर्स बिना पिन के इस्तेमाल किए 200 रु तक की छोटे भुगतान की अनुमति देगा। अभी सिर्फ वॉलेट से डेबिट की इजाजत हैं। रिफंड के सहित यूपीआई लाइट के सभी क्रेडिट है। वो सीधे आपके बैंक अकाउंट में जायेंगे। यूपीआई लाइट जो हैं। वो ऑन डिवाइस वॉलेट सुविधा हैं। इसलिए यूजर्स को इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती है। ये फीचर हैं न कमाल।
एनपीसीआई के मुताबिक, जो यूपीआई लाइट फीचर हैं उसको भीम ऐप पर इनेबल कर दिया गया हैं। वर्तमान की बात करें तो आठ बैंक हैं। जो यूपीआई लाइट फीचर के साथ लाइव हैं। जिनमें एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एनपीसीआई बैंक इनमे शामिल हैं।
एनपीसीआई के मुताबिक, यूजर्स को यूपीआई लाइट फास्ट और आसानी से कम पैसे के लिए लेनदेन के लिए सुविधाजनक समाधान प्रदान करेगा। अब यूजर्स को कैश रखने और कैश खोने की कोई चिंता नहीं सताने वाली हैं। इसके साथ ही यूजर्स को शानदार ऑफर्स और गिफ्ट्स मिलेंगे।
याद रखने योग्य मुख्य बिंदु यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करते व्यक्त
टॉप-अप को छोड़कर, यूपीआई लाइट ट्रांजेक्शन, आपके बैंक खाता स्टेटमेंट या पासबुक में शो नहीं होंगे। एनपीसीआई के मुताबिक, कस्टमर्स को दिन के दौरान बैंक से किए गए यूपीआई लाइट लेनदेन के इतिहास के साथ प्रतिदिन एक एसएमएस प्राप्त होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग