Updater Services IPO: कई सारे निवेशक शेयर मार्केट में बेहतर कमाई के लिए आईपीओ में पैसा लगाते हैं। पिछले कुछ सालों में आए आईपीओ ने निवेशकों को काफी तगड़ा पैसा बना कर दिया है, जबकि कुछ इश्यू ने निराश किया है।

Advertisement

बुधवार को अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के दिन 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आईपीओ का प्राइस बैंड 300 रु था जबकि इसकी लिस्टिंग 285 रु पर हुई थी।

Advertisement

इसकी बीएसई और एनएसई दोनों पर कमजोर शुरुआत हुई थी। कंपनी के शेयर ने बीएसई पर 299.90 रु पर शुरुआत की। जबकि एनएसई पर यह शेयर 285 रु पर लिस्ट हुआ।

आज भी यानी शुक्रवार 6 अक्टूबर 2023 को अपडेटर सर्विसेज का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ। आज अपडेटर सर्विसेज का शेयर 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 286 रु के स्तर पर बंद हुआ। अगर हम इस शेयर की 52 हफ्ते का उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 हफ्ते का हाई 298.95 और इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 282 रु है।

Advertisement

640 करोड़ रु का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 सितंबर से 27 सितंबर के बीच खुला था। निवेशकों का अपडेटर सर्विसेज के आईपीओ को मिला-जुला रिस्पांस मिला था। अपडेटर सर्विसेज का आईपीओ पिछले हफ्ते करीब 3 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी ने 640 करोड़ रु के आईपीओ में 400 करोड़ रु के नए शेयर जारी किए थे। वही, इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और मौजूदा शेयर होल्डर 80 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए थे। अगर हम आईपीओ के लिए मूल्य दायरा प्रति शेयर 280 से 300 रु तय किया गया था।

Advertisement

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।