Upcoming IPOs Next Week: आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अगला हफ्ता धमाकेदार रहने वाला है.इसमें पांच मेनलाइन आईपीओ और तीन एसएमई आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. इन आईपीओ में यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग समेत अन्य शामिल हैं. इसके अलावा कॉनकॉर्ड एनवायरो, सनाथन टेक्सटाइल्स, ममता टेक्सटाइल्स, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और ट्रांसरेल लाइटिंग के मेनलाइन आईपीओ 23 दिसंबर, 2024 तक खुले रहेंग. इन कंपनियों की लिस्टिंग 27 दिसंबर, 2024 को एनएसई और बीएसई पर हो सकती है.

Advertisement

अगले हफ्ते के मेनलाइन आईपीओ

यूनिमेक एयरोस्पेस का आईपीओ निवेशकों के लिए 23 दिसंबर से खुलकर 26 दिसंबर को बंद हो जाएगा. इसका अलॉटमेंट 27 दिसंबर, 2024 को होने की उम्मीद है. शेयरों के 31 दिसंबर, 2024 तक बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होने की संभावना है.

Advertisement

इस बीच, कैरारो इंडिया, सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स और वेंटीव हॉस्पिटैलिटी ने 20 दिसंबर, 2024 को अपने आईपीओ शुरू किए. इन कंपनियों के लिए शेयर अलॉटमेंट 26 दिसंबर, 2024 तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. एक्सचेंजों पर उनकी शुरुआत 30 दिसंबर, 2024 के लिए तय है.

एसएमई आईपीओ एक्टिविटी

एसएमई सेगमेंट में भी तेज एक्टिविटीज की उम्मीद है. NACDAC इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 24 दिसंबर, 2024 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिसट होंगे. आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियो और न्यूमलयालम स्टील क्रमशः 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को NSE SME प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे.

Advertisement

इसके अलावा दो नए एसएमई आईपीओ जल्द ही खुलने वाले हैं. आन्या पॉलीटेक 24 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. जबकि सोलर91 क्लीनटेक 26 दिसंबर को बोली लगाने के लिए खुल जाएगी.