Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते हुंडई के अलावा 2 आईपीओ और भी खुलने जा रहे हैं। जो आईपीओ खुलेंगे, उनमें एक मेन बोर्ड का आईपीओ है। वहीं बाकी के दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा तीन आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। भारत में पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार में कई बड़े और चर्चित IPO आए हैं, जिन्होंने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन से आईपीओ आ रहे हैं जो आपको मालामाल बना सकते हैं।

Advertisement

Lakshya Powertech Limited का खुलेगा आईपीओ

लक्ष्य पावरटेक आईपीओ 16 अक्टूबर को खुलेगा और 18 अक्टूबर को बंद होगा। लक्ष्य पावरटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को होगा। लक्ष्य पावरटेक आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग 23 अक्टूबर तय की गई है। इसका प्राइज बैंड 171 रुपये से 180 रुपये है। एक लॉट में 800 शेयर होंगे। इसके लिए 1.44 लाख रुपये निवेश करने होंगे। इसका इश्यू साइज 49.91 करोड़ रुपये है। कंपनी 27.73 लाख शेयर जारी करेगी।

Advertisement

2012 में स्थापित हुई लक्ष्य पॉवरटेक लिमिटेड ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सेवाओं में विशेषज्ञता वाली एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म के रूप में शुरुआत की थी। कंपनी ने जल्द ही फ्रीलांस बिजली उत्पादन कंसल्टेंसी से गैस-चालित बिजली प्लांट और बड़ी बिजली प्रोडक्शन परियोजनाओं के लिए संचालन और रखरखाव में विस्तार किया। तेल और गैस क्षेत्र में विविधता लाकर कंपनी ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया और बिजनेस में अपनी स्थिति मजबूत की है।

Advertisement

Freshara Agro Exports Limited का खुलेगा आईपीओ

फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स का आईपीओ 17 अक्टूबर, 2024 को खुलेगा और 21 अक्टूबर, 2024 को बंद होगा। अलॉटमेंट 22 अक्टूबर को होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग 24 अक्टूबर को होगी। यह आईपीओ भी एसएमई बोर्ड का है। इसका इश्यू साइज 75.39 करोड़ रुपये है। कंपनी 64.99 लाख शेयर जारी करेगी। इसमें भी सभी शेयर फ्रेश होंगे। कोई भी शेयर ओएफएस के तहत जारी नहीं किया जाएगा। इसका प्राइज बैंड 110 से 116 रुपये के बीच रखा गया है। एक लॉट में 1200 शेयर हैं। इसके लिए 1,39,200 रुपये निवेश करने होंगे। इसमें भी एक रिटेल निवेशक अधिकतम एक लॉट ही बुक करा सकता है।

Advertisement

फ्रेशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, जिसे पहले फ्रेशरा पिकल्स एक्सपोर्ट्स के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 2015 में हुई थी और यह भारत से प्रीजर्व खीरा और अन्य अचार के सामान की खरीद, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट दुनिया भर के विभिन्न देशों में करती है।

इनकी होगी इस हफ्ते लिस्टिंग

अगले हफ्ते दो आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। इसमें मेन बोर्ड से गरुड़ कंस्ट्रक्शन भी शामिल है। इसके अलावा Shiv Texchem की लिस्टिंग आज 15 अक्टूबर और Pranik Logistics की लिस्टिंग 17 अक्टूबर को होगी। ये दोनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं।