Upcoming IPO Next Week: आईपीओ में निवेश का मौका तलाशने वालों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते एक नया पब्लिक इश्यू लॉन्च होने वाला है. विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए अगले हफ्ते 11 दिसंबर से खुल जाएगा. इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए 10 दिसंबर को ही आईपीओ खुलेगा. दरअसल, कंपनी की योजना 8,000 करोड़ रुपए जुटाने की है. यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस होगा, जिसमें प्रमोटर हिस्सा बिक्री करेंगी. निवेशक आईपीओ में 13 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं. शेयरों का अलॉटमेंट 16 दिसंबर को हो सकता है.

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ को लेकर ताजा अपडेट आया है. इसके तहत आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स कर दिया गया है. इसमें 74 - 78 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. IPO में कंपनी के प्रमोटर समयत सर्विसेज एलएलपी हिस्सा बिक्री करेगा, जिसके पास फिलहाल गुरुग्राम बेस्ड विशाल मेगा मार्ट में 96.55% की हिस्सेदारी है. ओएफएस में 78 रुपए के प्राइस बैंड पर शेयर जारी किए जाएंगे, जिसके जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. बता दें कि विशाल मेगा मार्ट को भारत के दिग्गज ऑफलाइन-फर्स्ट डायवर्सिफाइड रिटेलर्स में दिग्गज कंपनी है.

Advertisement

सेबी से 25 सितंबर को विशाल मेगा मार्ट के कॉन्फिडेंशियल ऑफर डॉक्युमेंट को मंजूरी मिलने के बाद अक्टूबर में ड्राफ्ट फाइलिंग को को अपडेट किया था. बता दें कि कंपनी का टारगेट ऑडियंस बेस मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास है. आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार हैं.

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट की बाजार में स्थिति

विशाल मेगा मार्ट 626 स्टोर और अपने मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट के जरिए से काम करता है, जो परिधान, सामान्य माल और फास्ट-मूविंग कंज्युमर आइटम की कैटेगरीज में प्रोडक्ट्स ऑफर करता है. यह किराना रिटेल सेक्टर में मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की ट्रेंट और एवेन्यू सुपरमार्ट्स जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ कंपीट करती है.

Advertisement

पिछले कुछ सालों में कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस शानदार रहा है. मार्च 2024 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए विशाल मेगा मार्ट ने 43.8% की कंसो नेट प्रॉफिट में बढ़त दर्ज की गई, जो 461.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. पिछले साल की तुलना में आय में भी 17.5% की बढ़त देखी गई, जो 8,911.9 करोड़ रुपए थी.