Sagility India IPO Details: आज के समय में निवेश के कई सारे तरीके हैं। पिछले कुछ समय से शेयर मार्केट में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की धूम है। अगले हफ्ते में 5 नवंबर को सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड आईपीओ (Sagility India IPO) 2106.60 करोड़ रुपये जुटाने के लिए खुलने जा रहा है। यह 70.22 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। चलिए इसकी सारी डिटेल्स आपको बताते हैं।
हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी है सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड
सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड को पहले बर्कमीर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Berkmeer India Private Limited) के नाम से जाना जाता था। यह भुगतानकर्ताओं (अमेरिकी स्वास्थ्य बीमाकर्ता जो स्वास्थ्य सेवाओं की लागत का वित्तपोषण और प्रतिपूर्ति करते हैं) और प्रोवाइडर्स (मुख्य रूप से अस्पताल, चिकित्सक, डायग्नोस्टिक्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी) को हेल्थकेयर सेक्टर पर फोकस्ड सॉल्यूशन और सर्विस ऑफर करती है।
सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड (Sagility India IPO Price Band)
सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 28-30 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक एप्लिकेशन के साथ मिनिमम लॉट साइज 500 शेयरों का है। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मिनिमम निवेश राशि 15 हजार रुपये है।
सैजिलिटी इंडिया आईपीओ की लिस्टिंग
सैजिलिटी इंडिया आईपीओ 5 नवंबर, 2024 को सदस्यता के लिए खुलेगा और 7 नवंबर, 2024 को बंद होगा। सैजिलिटी इंडिया आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 8 नवंबर, 2024 को होने की उम्मीद है। सैजिलिटी इंडिया आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 12 नवंबर तय की गई है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सैगिलिटी इंडिया आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
इस कंपनी के सभी ग्राहक यूएसए में स्थित हैं। 31 मार्च, 2024 तक, कंपनी के पांच सबसे बड़े ग्राहक ग्रुप्स (यानी ग्राहक कंपनियां और उनकी सहायक कंपनियां) की सर्विस का ऐवरेज टेन्योर 17 साल था। जनवरी 2024 में, कंपनी ने अमेरिका में दस सबसे बड़े भुगतानकर्ताओं में से पांच को सर्विस दी और इसके अलावा, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 और 2023 में 20 नए कस्टमर्स हासिल किए।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके