Upcoming IPO Next Week: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए एक खास मौका आ गया है। 27 नवंबर को Apex Ecotech IPO का सब्सक्रिप्शन खुलने वाला है और 29 नवंबर को ये बंद हो जाएगा। ऐसे में अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको इस आईपीओ से जुड़ी सारी डिटेल्स बताते हैं।

Advertisement

एपेक्स इकोटेक लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड (Apex Ecotech IPO Price Band)

Advertisement

एपेक्स इकोटेक आईपीओ का प्राइस बैंड 71 से 73 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 116,800 रुपये है।

एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है, जिसकी राशि 233,600 रुपये है। एपेक्स इकोटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 2 दिसंबर को होने की उम्मीद है। एपेक्स इकोटेक आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग 4 दिसंबर को तय की गई है।

Advertisement

एपेक्स इकोटेक लिमिटेड IPO के प्रमोटर्स

श्री अनुज दोसाज, श्री रामकृष्णन बालासुंदरम अय्यर, श्री. अजय रैना, और श्री ललित मोहन दत्ता कंपनी के प्रमोटर हैं। शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एपेक्स इकोटेक आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। एपेक्स इकोटेक आईपीओ के लिए मार्केट मेकर शेयर इंडिया सिक्योरिटीज है। एपेक्स इकोटेक लिमिटेड आईपीओ 25.54 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है. यह 34.99 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।

Advertisement

एपेक्स इकोटेक लिमिटेड IPO के बारे में अहम जानकारी

एपेक्स इकोटेक लिमिटेड की स्थापना 2009 में हुई थी और यह कई एप्लिकेशन के लिए व्यापक जल, अपशिष्ट जल (वेस्ट वाटर) ट्रीटमेंट, रीसाइक्लिंग और फिर से उपयोग के लिए सॉल्यूशन प्रदान करता है। कंपनी अपने ग्राहकों को बिक्री के बाद सहायता के साथ-साथ संचालन और रखरखाव सेवाएं भी देती है। वित्त वर्ष 24 में कंपनी का रेवेन्यू 53.46 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 6.63 करोड़ रुपये था।

Advertisement

एपेक्स इकोटेक के कस्टमर्स में आदित्य बिड़ला समूह, अशोक लीलैंड, एपोटेक्स रिसर्च, भारतीयम, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, हल्दीराम, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा कार्स, होंडा स्कूटर्स एंड मोटरसाइकिल, एचयूएल, जुबिलेंट, कोहलर, लेंसकार्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पेप्सिको, पीरामल फार्मा, रेकिट बेंकिजर, शिमिजु कॉर्पोरेशन, एसएमसीसी, टेकेनाका और कई अन्य प्रतिष्ठित उपयोगकर्ता शामिल हैं।