Upcoming IPO Next Week: निवेशकों के लिए एक शानदार मौका आ गया है। 26 नवंबर को राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड आईपीओ खुलने वाला है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 3 दिसंबर को NSE SME पर होगी। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको इसके प्राइस बैंड से लेकर कंपनी के प्रमोटर्स तक की जानकारी देते हैं।

Advertisement

राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड (Rajputana Biodiesel IPO Price Band)

Advertisement

राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 125-130 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। राजपुताना बायोडीजल आईपीओ 24.70 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 19 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। राजपुताना बायोडीजल आईपीओ 26 नवंबर को खुलेगा और 28 नवंबर को बंद होगा।

राजपुताना बायोडीजल आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 29 नवंबर को होने की उम्मीद है। राजपुताना बायोडीजल आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग डेट 3 दिसंबर तय की गई है।

Advertisement

राजपुताना बायोडीजल आईपीओ का प्राइस बैंड ₹125 से ₹130 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयर है। रिटेल निवेशकों के द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹130,000 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹260,000 है।

ये है राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर्स (Rajputana Biodiesel IPO News)

Advertisement

श्री सार्थक सोनी, श्री तनय अत्तर, श्री सुदीप सोनी और श्रीमती माधुरी सुराणा कंपनी के प्रमोटर हैं। 2016 में स्थापित, राजपुताना बायोडीजल लिमिटेड बायो फ्यूल और उनके बाय प्रोडक्ट्स, जैसे ग्लिसरीन और फैटी एसिड को प्रोड्यूस और सप्लाई करता है और इस कंपनी की प्रोडक्शन फैसिलिटी फुलेरा (राजस्थान) में स्थित है।

राजपुताना बायोडीजल के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बायो-डीजल, कच्चा ग्लिसरीन, कास्टिक पोटाश फ्लेक्स, अपशिष्ट कीचड़, प्रयुक्त खाना पकाने का तेल, एस्टरिड फैटी एसिड, मेथनॉल, साइट्रिक एसिड, रिफाइंड चावल का तेल, कच्चा सूरजमुखी तेल, सोडियम मेथॉक्साइड, आरबीडी पाम स्टेरिन, जॉब वर्क अन्य निर्माताओं के लिए ग्लिसरीन का अर्ध-शोधन, और वसा शामिल हैं।
आईपीओ से जुटाए पैसों का यहां इस्तेमाल करेगी कंपनी

Advertisement

आईपीओ से जुटाए हुए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कॉर्पोरेट कामों को पूरा करने के लिए और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।