Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में धूम बरकरार रहेगा. क्योंकि निवेशकों के लिए नया पब्लिक इश्यू खुल जाएगा. दरअसल, इंडोबेल इंसुलेशन लिमिटेड 10.14 करोड़ रुपए का आईपीओ लॉन्च कर रहा है, जिसमें 22.05 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है.

Advertisement

अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ

रिटेल निवेशकों के लिए इंडोबेल इंसुलेशन लिमिटेड का आईपीओ 6 जनवरी से खुलेगा और 8 जनवरी को बंद हो जाएगा. शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को हो सकता है. जबकि बीएसई एसएमई पर लिस्टिंग 13 जनवरी को होगी. आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर की कीमत 46 रुपए है और एक लॉट में 3,000 शेयर है.

Advertisement

कम से कम इतना करना होगा निवेश

रिटेल निवेशकों को कम से कम 1.38 लाख रुपए निवेश करने की जरूरत है. कंपनी के प्रमोटर्स में विजय बर्मन, मन मोहन बर्मन, मेघा बर्मन और रक्षा बर्मन शामिल हैं. कोलकाता बेस्ड इंडोबेल इंसुलेशन लिमिटेड नोड्यूलेटेड और ग्रेनुलेटेड वूल और प्रीफैब्रिकेटेड थर्मल इंसुलेशन जैकेट जैसे इंसुलेशन प्रोडक्ट बनाती है.

कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर को स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जरूरतों के लिहाज से इन्सुलेशन सॉल्युशंस मुहैया करती है. इन सोल्युशंस में 3D और 2D डिज़ाइन और थर्मल एनलिसिस की जरूरत वाली प्रोजक्ट्स के लिए विभिन्न साइज, शेप और डेंसिटी शामिल हैं. उनकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में स्थित हैं.

Advertisement

FY24 में कंपनी ने 1.03 करोड़ रुपए के प्रॉफिट के साथ 17.98 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया. 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए रेवेन्यू 5.56 करोड़ रुपए था, जबकि प्रॉफिट 42.39 लाख रुपए था.

आईपीओ का टारगेट

आईपीओ का उद्देश्य एक्स्ट्रा प्लांट और मशीनरी खरीद को निवेश करना, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना है. फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि इंटीग्रेटेड रजिस्ट्री मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है.