Upcoming IPO Next Week: आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते एक और कंपनी पब्लिक इश्यू लॉन्च करने जा रही है. शॉपिफ़ाई ऐप डेवलपर आइडेंटिक्सवेब का आईपीओ 26 मार्च को खुल जाएगा. कंपनी अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च के लिए बिल्कुल तैयार है.गुजरात बेस्ड कंपनी का टारगेट आईपीओ के जरिए 16.63 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि यह आईपीओ अगले हफ्ते के लिए तय 4 आईपीओ में से एक है, जिसमें डेस्को इंफ्राटेक, श्री अहिंसा नेचुरल्स और एटीसी एनर्जी सिस्टम शामिल हैं.

Advertisement

IPO के लिए प्राइस बैंड तय

आइडेंटिक्सवेब के आईपीओ में निवेशक 28 मार्च तक ही पैसा लगा सकते हैं. आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 30.8 लाख नए शेयर जारी होंगे. बता दें कि इसमें कोई ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट नहीं है. प्राइस बैंड 51 रुपए से 54 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. आइडेंटिक्सवेब 1 अप्रैल तक शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप देने की योजना बना रहा है, जबकि बीएसई एसएमई (BSE SME) पर ट्रेडिंग 3 अप्रैल से शुरू होगी.

Advertisement

आईपीओ में रिजर्वेशन

आईपीओ के आधे शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए रिजर्व हैं. रिटेल निवेशकों को 35 प्रतिशत शेयर आवंटित किए गए हैं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15 प्रतिशत कोटा है. बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स एकमात्र मर्चेंट बैंकर के रूप में सार्वजनिक निर्गम का प्रबंधन कर रहा है.

कंपनी का कारोबार क्या है?

2017 में स्थापित, आइडेंटिक्सवेब सॉफ्टवेयर एज अ सर्विस (SAAS) सॉल्युशंस खास तौर से शॉपिफाई स्टोर्स के लिए एप्लिकेशन डेवलप करने में माहिर है. कंपनी का टारगेट आईपीओ आय का उपयोग मुख्य रूप से भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास का समर्थन करने के लिए मार्केटिंग प्रयासों के लिए करना है.

Advertisement

Take a Poll

IPO फंड का कहां होगा यूज?

इस फंड का इस्तेमाल टैलेंट एक्वाजिशन के जरिए मार्केट रिसर्च और प्रोडक्ट ग्रोथ के लिए भी किया जाएगा. इसके अलावा आइडेंटिक्सवेब कुशल कर्मियों को काम पर रखकर उत्पाद विकास के लिए अपनी सहायक कंपनी मुनीम ईआरपी में निवेश करने की योजना बना रहा है.

गुजरात स्थित प्रौद्योगिकी फर्म अपने डिजिटल उत्पाद समाधानों के माध्यम से शॉपिफ़ाई स्टोर की कार्यक्षमता और प्रदर्शन को बढ़ाने पर फोकस करती है. आईपीओ फंड का फायदा उठाकर, आइडेंटिक्सवेब अपनी मार्केट प्रेजेंस को बढ़ाना चाहती है. साथ ही अपनी पेशकशों में सुधार करना चाहता है.