GB Logistics Commerce IPO: निवेशकों को 24 जनवरी से जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ में निवेश करने का मौका मिल रहा है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस आईपीओ की खास डिटेल्स क्या-क्या हैं तो चलिए हम आपको इस आईपीओ की सारी जानकारी देते हैं।
जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ से जुड़ी अहम तारीख
जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ 24 जनवरी को खुलेगा और 28 जनवरी को बंद होगा। जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 29 जनवरी को होने की उम्मीद है। जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 31 जनवरी तय की गई है। जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ 24.58 लाख शेयरों का बुक बिल्ट इश्यू है।
यह इश्यू पूरी तरह से 24.58 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। आपको बता दें कि जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा अभी बाकी है।
जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर
एसकेआई कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। जीबी लॉजिस्टिक्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर एसवीसीएम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड है।
2019 में शुरू हुई जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड लॉजिस्टिक्स के बिजनेस में है। कंपनी फ्लेक्सिबल, जवाबदेही और हाई एफिशिएंसी वाले परिवहन के लिए योग्य ड्राइवर, वाहनों का बेड़ा और चार्टर नेटवर्क प्रदान करती है।
आईपीओ से जुटाए पैसों का इस्तेमाल करेगी कंपनी
कंपनी इस आईपीओ के जरिए जुटाए पैसों का यूज कुछ बकाया उधारों के एक हिस्से का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी और ट्रक चेसिस और ट्रक बॉडी की खरीद के लिए फंड एक्सपेंस करेगी। इसके अलावा कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल करेगी। प्रशांत नटवरलाल लखानी कंपनी के प्रमोटर हैं।
जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड कृषि सामानों के निकट लॉजिस्टिक्स पर ध्यान केंद्रित करता है, इसके अलावा रिवेन्यू प्रोड करने के लिए बिजनेस कैजुएल के अवसरों का फायदा उठाता है, और कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों का समर्थन करते हुए आय में बदलाव लाता है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?