Upcoming IPO in Hindi: प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर एक्शन देखने को मिलने वाला है. क्योंकि जल्द ही ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपना IPO लॉन्च करने वाली है. पब्लिक इश्यू को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिली है. कंपनी की योजना 2,150 करोड़ रुपए जुटाने के लिए है. मार्केट रेगुलेटर से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मंजूरी मिल गई है.
बेलराइज इंडस्ट्रीज टू-व्हीलर और कमर्शियल गाड़ियों समेत विभिन्न व्हीकल्स के लिए सेफ्टी क्रिटिकल सिस्टम और इंजीनियरिंग सॉल्युशंस में स्पेश्यालिटी रखती है.
कंपनी का क्या है प्लान?
आईपीओ में पूरी तरह से नए इक्विटी शेयर शामिल होंगे, जिनका फेस वैल्यू 5 रुपए होगा. इसमें ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस नहीं है. बता दें कि बेलराइज इंडस्ट्रीज ने 19 नवंबर 2024 को सेबी के पास अपने आईपीओ के डॉक्युमेंट सबमिट किए थे. कंपनी 430 करोड़ रुपए तक की प्रतिभूतियों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर रही है, जिससे इश्यू के सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य वाले हिस्से में कमी आएगी.
कर्ज भुगतान पर फोकस
आईपीओ से मिली रकम में से 1618.08 करोड़ रुपए का कुछ हिस्सा बकाया उधारों को चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए किया जाएगा. इसका उद्देश्य कर्ज देनदारियों को कम करके कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है.
बेलराइज इंडस्ट्रीज का कारोबार
बेलराइज इंडस्ट्रीज की स्थापना 1996 में हुई, जिसने 30 जून 2024 तक 27 मूल उपकरण निर्माताओं (OEM) को शामिल करने के लिए अपने कस्टमर बेस का विस्तार किया है. कंपनी के डायवर्स प्रोडक्ट रेंज में मेटल चेसिस सिस्टम, पॉलिमर कंपोनेंट, सस्पेंशन सिस्टम, बॉडी-इन-व्हाइट कंपोनेंट और एक्झोस्ट सिस्टम शामिल हैं.
देश-विदेश में फैला है कारोबार
बेलराइज इंडस्ट्रीज अपने प्रोडक्ट्स को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचती है. 30 जून 2024 तक यह ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, यूनाइटेड किंगडम, जापान और थाईलैंड जैसे कई प्रमुख ग्लोबल मार्केट में काम करती है. कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रमुख बहुराष्ट्रीय ओईएम के साथ मजबूत संबंध बनाए रखती है.
मैन्युफैक्चरिंग कैपासिटी को बढ़ाया
कंपनी दुनिया भर में कुल 27 OEM को महत्वपूर्ण ऑटोमोटिव कंपोनेंट के साथ सर्विसेज ऑफर करती है. 30 जून 2024 तक यह आठ राज्यों के 9 शहरों में 15 मैन्युफेक्चरिंग फैसिलिटीज को ऑपरेट करती है. हाल ही में बेलराइज़ ने बैकवर्ड और फ़ॉरवर्ड इंटीग्रेशन स्ट्रैटेजी के जरिए अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपासिटी का विस्तार किया है.
एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम करता है.
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?