Upcoming IPO 17 March: आईपीओ में पैसे लगाने वालों के लिए एक खास खबर आ गई है। 17 मार्च को ओडिशा की एक पोर्ट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है। पारादीप परिवहन आईपीओ 44.86 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 45.78 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।

Advertisement

पारादीप परिवहन आईपीओ में इस दिन तक सब्सक्रिप्शन का मौका (Paradeep Parivahan IPO Timeline)

पारादीप परिवहन आईपीओ 17 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 मार्च को बंद होगा। पारादीप परिवहन आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 20 मार्च को होने की उम्मीद है। पारादीप परिवहन आईपीओ को बीएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा। इसकी लिस्टिंग 24 मार्च को हो सकती है।

Advertisement

पारादीप परिवहन आईपीओ का प्राइस बैंड (Paradeep Parivahan IPO Price Band)

पारादीप परिवहन आईपीओ का प्राइस बैंड ₹93 से ₹98 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 है। रिटेल इन्वेस्टर्स के द्वारा मिनिमम निवेश राशि ₹1,11,600 है।

पारादीप परिवहन आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर (Paradeep Parivahan IPO Book Running Lead Managers)

शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पारादीप परिवहन आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। पारादीप परिवहन आईपीओ के लिए मार्केट मेकर शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड है। कंपनी के प्रमोटर श्री खालिद खान, सुश्री फौजिया खान, श्री प्रवत कुमार नंदी और सुश्री पार्वती प्रिया नंदी हैं।

Advertisement

इस इश्यू क 50% हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

कंपनी के बारे में डिटेल्स (Paradeep Parivahan Details)

इस कंपनी की स्थापना साल 2000 में हुई थी। पारादीप परिवहन आईपीओ पोर्ट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। इस कंपनी का काम लॉजिस्टिक्स, शिप हसबेंडरी और स्टीवडोरिंग (कंटेनर्स को संभालना और ले जाना) से जुड़ा हुआ है। कंपनी पारादीप पोर्ट, ओडिशा में स्थित है।

Advertisement

कंपनी की मुख्य सर्विसेस में कार्गो हैंडलिंग में बल्क कार्गो को हैंडल करना या फिर इसके एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़े रहना, शिप हसबेंडरी में दुनियाभर की शिपिंग लाइन्स के साथ काम करना, स्टीवडोरिंग कांट्रेक्टर, ड्रेजिंग(इंडिया और साउथ इस्ट एशिया के पोर्ट डिवजन में कामकाज) आदि कार्य भी शामिल है। इसके अलावा कस्टम हाउस क्लीयरेंस और फॉरवर्डिंग एजेंसी सर्विसेस ऑफर करना।

Advertisement

इसके अलावा ये कंपनी इंटरपोर्ट ट्रांसपोर्टेशन और माइंस से ट्रांसपोर्टेशन की सर्विसेस देती है। ये कंपनी कई सारी लोकेशन से ओपरेट करती है। गोपालपुर, पारादीप, हल्दिया, विशाखापत्तनम, जाजपुर, जोडा और बड़बिल, चांदीखोल, कटक और तालचेर और कई स्थानों में कामकाज कर रही है। कार्गो, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक में भी सप्लाई सर्विसेस देती है।