Upcoming IPO 10th December: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके पास 10 दिसंबर को एक नए आईपीओ में पैसे लगाने का जबरदस्त मौका आ गया है। जंगल कैंप्स इंडिया आईपीओ 29.42 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 40.86 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। आइए आपको बताते हैं कि इस आईपीओ से जुड़ी अहम डिटेल्स क्या-क्या हैं।
जंगल कैंप्स इंडिया आईपीओ का सब्सक्रिप्शन इस दिन होगा बंद (Jungle Camps India IPO Dates)
जंगल कैंप्स इंडिया आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा। जंगल कैंप्स इंडिया आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 13 दिसंबर को होने की उम्मीद है। इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी और ये लिस्टिंग 17 दिसंबर को हो सकती है।
जंगल कैंप्स इंडिया आईपीओ का प्राइस बैंड (Jungle Camps India IPO Price Band)
जंगल कैंप्स इंडिया आईपीओ का प्राइस बैंड 68 रुपये से 72 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयर है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹115,200 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है, जिसकी राशि ₹230,400 है। 2002 में स्थापित जंगल कैम्प्स इंडिया भारत में वन्यजीव शिविरों और होटलों, मोटल, सराय, गेस्ट हाउस, हॉलिडे होम, हेल्थ क्लब, कैटरिंग हाउस और रेस्तरां का संचालन करता है।
जंगल कैंप्स इंडिया आईपीओ के बारे में जानकारी
वर्तमान में कंपनी विला, कॉटेज, डीलक्स कमरे, सफारी टेंट और विभिन्न अन्य बुनियादी सुविधाओं सहित कुल 87 आवास इकाइयों का स्वामित्व और प्रबंधन करती है। कंपनी एक कंर्जवेशन फोकस्ड हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व और पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर जोन और महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व में स्थित अपने अवॉर्ड विनिंग प्रॉपर्टीज संचालित करती है और मध्य भारत के शांत और गहरे जंगलों में यात्रा के प्रति उत्साही लोगों को क्यूरेटेड वन्यजीव आतिथ्य अनुभव प्रदान करती है।
कंपनी इस आईपीओ के जरिए जुटाए हुए पैसों का क्या करेगी?
कंपनी नए इस प्राप्त राशि का उपयोग मध्य प्रदेश के संजय दुबरी राष्ट्रीय उद्यान में परियोजना विकास के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर को पूरा करने के लिए करेगी।
इसके अलावा सहायक कंपनी मधुवन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ("एमएचपीएल") में निवेश, मथुरा होटल परियोजना, मथुरा में परियोजना विकास के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करेगी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका