UP : उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा सीबीएससी की तर्ज पर कंप्यूटर के सब्जेक्ट को अपडेट किया गया है। नई नीति के मुताबिक विद्यार्थियों को ड्रोन टेक्नालाजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पढ़ाई जाएगी।
कक्षा 9, कक्षा 10, कक्षा 11, कक्षा 12 में यह बदलाव हुआ है। नए पाठ्यक्रम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं में विद्यार्थियों के लिए 30 नंबर का प्रोजेक्ट कार्य होगा। इसमें विद्यार्थियों को साइबर टेक्नालाजी, ड्रोन टेक्नालाजी, ई कामर्स पर केंद्रित प्रोजेक्ट बनाने होंगे।
विद्यार्थियों को इसके अतिरिक्त 70 नंबर की लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें कई सारे पाठ जोड़े गए है। जिसमें आपरेटिंग सिस्टम के कार्य प्रकार व अवयव, लाइनेक्स सिस्टम का परिचय, लाइनेक्स का स्वरूप, वीआइ टेक्स्ट एडिटर, कंप्यूटर नेटवर्किंग आदि।
कक्षा 10वीं में भी कई सारी चीजों की पढ़ाई होगी। जैसे आर्टिफिशियल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ड्रोन टेक्नालाजी की पढ़ाई होगी। इसके साथ ही छात्रों को ई गवर्नेस के बारे में संक्षिप्त में परिचय, साइबर अपराध, ई कामर्स और साइबर सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के मूल तत्व, साइबर सुरक्षा के मूल महत्व और उनके प्रकार हैकिंग, फिशिंग, साइबर फ्राड, स्पूफिंग पढ़ाई होगी।
प्रयोगात्मक कक्षाओं में छात्रों को इनपुट व आउटपुट पर आधारित प्रोग्राम तैयार एवं परीक्षण करना होगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 12वीं में आब्जेक्ट ओरिएंटेड का परिचय कराया जायेगा। इसके साथ एक और निर्णय लिया गया है यह निर्णय कोर भाषा को पढ़ाने का निर्णय है।
इसके तहत इतिहास, प्रोग्राम निर्माण को भी पढ़ाया जाएगा साथ ही एडवांस जावा भाषा का परिचय करवाया जायेगा।
नए पाठ्यक्रम के मुताबिक कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए लिखित की परीक्षा 60 नंबर की होगी। इसके साथ ही प्रयोगात्म परीक्षा 40 नंबर की होगी। वही, जो कक्षा 11वीं के छात्र होंगे छात्रों को कंप्यूटर फंडामेंटल और नंबर सिस्टम पढ़ाने पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही प्रोग्रामिंग से परिचित कराया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान