UP Scholarship 2024-25 Apply Process: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के स्टूडेंट्स के लिए यूपी स्कॉलरशिप देने की घोषणा कर दी है। सरकार के समाज कल्याण विभाग ने शैक्षिक वर्ष 2024-25 के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो चलिए इसके लिए आपको सारी जानकारी देते हैं।
इस दिन तक कर सकते हैं यूपी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन जुलाई से ही जारी हैं और इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग जैसे मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध और पारसी छात्रों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप के लिए राज्य के संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
कौन-कौन से स्टूडेंट्स कर सकते हैं यूपी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई?
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उन्हें यूपी के स्कूल/ कॉलेज में रजिस्ट्रर होना जरूरी है। इसके अलावा 10वीं कक्षा पास छात्र जो कक्षा 11 और 12 में पढ़ रहे हैं, वे यूपी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ जनरल, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की पारिवारिक आय दो लाख तक होनी चाहिए और एससी/एसटी की 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसमें अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आपके पर्सनल जानकारी, शैक्षिक योग्यता, बैंक जानकारी आदि भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आपको आवेदन पत्र भरना होगा। इसमें आपको अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- फिर आवेदन पत्र भरने के बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा। इसमें आपके आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपना आवेदन जमा करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान