UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेस कार्ड को बनवाने की सहूलियत दे दी है। उत्तर प्रदेश में कैशलैस कार्ड को बनवाना अब और भी बेहद आसान हो गया है।

Advertisement

अब राज्य में अगर कोई कर्मचारी, अधिकारी या फिर पेंशनर को अगर इस कार्ड को बनवाना है, तो फिर इसको आसानी से घर बैठे अब कंप्यूटर की सहायता से बना सकता है। यह कार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी के तहत ऑनलाइन बन रहे हैं।

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के कर्मचारियों को कैशलैस इलाज को सुविधा तो दे दी थी। मगर कार्ड को बनाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब ऐसा नही होगा।

कैशलेस योजना के राज्य स्तरीय नोडल डा. बीके पाठक की तरफ से बताया गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को आने वाली परेशानियों को दूर कर ली गई है। इस योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के जरिए लाभार्थियों को बेहद आसानी से कार्ड उपलब्ध हो रहे है।

Advertisement

राज्य स्तरीय नोडल डा. बीके पाठक की तरफ से बताया गया है कि पोर्टल एसईसीटीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर योजना से इस योजना की संबंधित समस्त जरूरी जानकारी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि जो प्राइवेट चिकित्साल है। इसमें 4511 लाभार्थी अब तक इस कैशलेस इलाज की सुविधा को प्राप्त कर चुके हैं। कई सारे जनपदों में संबद्ध चिकित्सालयों का चिकित्सकीय विशेषज्ञता के हिसाब से विवरण योजना के पोर्टल पर उपलब्ध है।

Advertisement

अगर हम कैशलैस कार्ड को बनाने की प्रोसेस की बात करें तो पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारी को योजना के पोर्टल एसईसीटीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर जा सकते है और स्टेट हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन कर्मचारियों के आहरण वितरण अधिकारी की ओर से किया जाएगा और पेंशनर्स के आवेदन का सत्यापन संबंधित कोषाधिकारी की ओर से किया जाएगा। जब आवेदन का सत्यापन हो जाता है इसके बाद सेतू पोर्टल के दिए गए लिंक पर जाकर ई-केवाईसी की प्रोसेस पूर्ण की जाएगी।

MHADA Housing Lottery 2023: Maharashtra Government का Mumbai के लोगों के लिए प्लान | GoodREturns
Advertisement

ई-केवाईसी की प्रोसेस जब पूरी हो जाती है। इसके बाद सेतू पोर्टल पर कार्ड डाउनलोड का ऑप्शन उपलब्ध होगा। इसके माध्यम से सरकारी सेवक और आश्रित परिजनों का अलग अलग कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।