UP Govt : येईडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इच्छा के अनुरूप ही अपने अधिकार क्षेत्र में तहत क्षेत्र में
हर एक क्षेत्र के 3 से 4 ब्लॉकों के लिए अस्पताल, स्कूल, दूध बूथ और बैंक्वेट हॉल स्थापित करने का फैसला लिया है। अधिकारियों का दावा है कि इसकी शुरुआत शीघ्र ही की जायेगी। येईडा के अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण की इस योजना से पांच आवासीय कॉलोनियों सेक्टर 16, सेक्टर 17, सेक्टर 18, सेक्टर 20 और 22डी में रहने वाले लोगों को काफी अधिक लाभ होगा, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

येईडा बनाएगी 25 स्कूल और अस्पताल

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येईडा) के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि अपने प्रभुत्व के तहत आने वाले जो 104 ब्लॉक है। इसमें येईडा 25 स्कूल और अस्पतालों को लाने की योजना बनाई है।
येईडा का यह जो कदम है। इस कदम से आवासीय कॉलोनियों को तेज गति से बसने में काफी सहायता मिलेगी।

Advertisement

मिलेगा आस पास के लोगों को फायदा

इस योजना को लेकर येईडा के सीईओ की तरफ से कहा गया है कि सेक्टर 18 से लेकर सेक्टर 20 में करीब 300 लोगों ने पहले ही अपने भूखंड का जो ले आउट पास कर लिया है। इसके साथ ही निर्माण शुरू हो गया है। सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि निवासियों को नए अस्पताल और स्कूलों से साथ किसी तरह की परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा। जब वे यह रहना शुरू करें।

Advertisement

12वीं तक मिलेगी स्कूल में शिक्षा

प्राधिकरण के तहत जो स्कूल बनाएं जायेंगे। इन सभी स्कूलों में 12वीं तक की शिक्षा दी जाएगी। सीईओ की तरफ से कहा गया है कि अस्पताल और स्कूल दुदाराज के इलाके में रहने वाले लोगों के लिए लाभदायक हो सकते हैं। खासतौर से आपातकालीन स्थिति में लोगों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। येईडा ने यमुना एक्सप्रेसवे के अपने क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की योजना बनाई है।

UP Government Fellowship Scheme: जानें कैसे मिलेंगे आपको पर महीने रुपये | Good Returns *News
Advertisement

मिल चुकी है नोएडा मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी

सीईओ अरुण वीर सिंह की माने, तो नोएडा के भीतर मेडिकल डिवाइस पार्क भी लगाया जा रहा है। यह जो पार्क लगाया जा रहा है। यह पार्क को लेकर राज्य सरकार को मंजूरी मिल चुकी है। यह पार्क लगभग 350 एकड़ जमीन पर बनेगा। इस पार्क को सेक्टर 28 में दो चरण में स्थापित किया जाएगा।

Advertisement