UP Govt : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को दो करोड़ स्मार्टफोन और टेबलेट बांटेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 3,600 करोड़ रु खर्च करेगी। मंगलवार को उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने नोएडा में यह जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के युवाओं को फ्री में टैबलेट और स्मार्टफोन को बाटने के लिए वार्षिक बजट में 3,600 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है।

Advertisement

राज्य सरकार दो करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट युवाओं को बताने के लिए प्रतिबद्ध है

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा है कि योगी सरकार वर्ष 2022 में सत्ता में आने के बाद से दो करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट युवाओं को बताने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 650 छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया था।

Advertisement
सालाना बजट में 3,600 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की तरफ से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 2 करोड़ युवाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन और टैबलेट देने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से सालाना बजट में 3,600 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है।

Education Loan के लिए जान लीजिए Government की ये Scheme, माफ होगा ब्याज | Good Returns *News
यूपी सरकार प्रदेश के युवाओं को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि खेलो इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहल से देश की युवा पीढ़ी मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जुड़ रही है और इसके साथ ही युवा पीढ़ी आत्म निर्भर बनने के लिए आगे बढ़ रही है। मंत्री की तरफ से आगे कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य के युवाओं की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है। इसी वजह से प्रदेश सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए नए अवसर और मंच की प्रदान कर रही है ताकि वे बेहतरी की ओर आगे बढ़ सके।