UP Government : सफल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में चिकित्सा उपकरण व दवा क्षेत्र को मिले बेहतर निवेश से उत्साहित मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को मेडिकल हब बनाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के अनुसार, यूपी के बुंदेलखंड में राज्य का पहला फार्मा पार्क बनेगा। इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर मे यूपी का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में फार्मा पार्क बनाने की परियोजना को हरी झंडी दे दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए ललितपुर जिले में पशुपालन विभाग का 1 हजार 500 हेक्टेयर जमीन हस्तांतिरत करेगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार के द्वारा 1 हजार 560 करोड़ रु की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल ललितपुर फार्मा पार्क में निवेशकों को आवश्यक सुविधा को उपलब्ध कराना और विकास के कार्य में तेजी लाने के लिए किया जायेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य को 16 हजार 420 करोड़ रु के निवेश प्रस्ताव चिकित्सा उपकरणों के निर्माण क्षेत्र में प्राप्त हुए हैं। इस सेक्टर में कुल 175 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

ललितपुर में पशुपालन विभाग की खाली भूमि को औद्योगिक विकास विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी के पेश किया जाएगा।

Advertisement

जल्द ही फार्मा पार्क के विकास के लिए सलाहकार संस्था का चुनाव कर डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। राज्य में फार्मा पार्क को स्थापना और यह पर लगने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं।

जो नीति संशोधित की गई है। इस नीति के अनुसार, फार्मा पार्क अथवा मेडिकल डिवाइस पार्क में इकाई लगाने वाले उद्यमियों को सब्सिडी व तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

Advertisement

फार्मा पार्क में इकाई लगाने वाले जो उद्यमी है उन्हें जमीन की खरीद कर पर लगने वाले स्टांप शुल्क पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ कैपिटल सब्सिडी, श्रमिकों को लिए आवास निर्माण, रोजगार सृजन वगैरा पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns

योगी सरकार गौतमबुद्धनगर के यीडा में 350 एकड़ की जमीन पर मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना कर रही है। इस पार्क को स्थापना यीडा के सेक्टर 28 में की जा रही है। जहां अब तक 50 उद्यमियों को भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है।

Advertisement