UP : उत्तर प्रदेश के 20 लाख 98 हजार 926 घरौनियों का डिजिटली वितरण किया गया है। यह वितरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर किया। इसके बाद राज्य में अब तक 55 लाख 14 हजार 921 घरौनियों के वितरण का काम पूरा हो चुका है।

Advertisement

इन घरौनियों का वितरण प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 37 हजार 833 ग्रामों के लिए वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और सीएम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाला कदम बताया है। सीएम योगी की तरफ से बताया गया है कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पीएम के द्वारा यूपी की 20 लाख 98 हजार 926 नई घरौनियों के साथ देशभर की करीब 34 लाख नई घरौनियों का डिजिटल वितरण हुआ।

Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए राज्य के लोगों की ओर से पीएम को हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग की ओर से अब तक 37 हजार 833 गावों की कुल 55 लाख 14 हजार 921 घरौनियां वितरित की जा चुकी हैं।

Advertisement

24 अप्रैल 2020 को पीएम स्वामित्व योजना की शुरुआत पीएम ने की थी। यह जो योजना है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को उनकी जमीन पर उनके मालिकाना हक को पुख्ता करना है। इस योजना के अंतर्गत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को ग्रामीण स्वामित्व स्कीम से भी जोड़ा गया है।

इसमें जो सभी उम्मीदवार है यह भूमि का विवरण को ऑनलाइन देख सकते है। इतना ही नहीं इसके साथ ही भूमि से संबंधित सभी जानकारियों को भी ऑनलाइन के माध्यम से देखा जा सकता है।

Government Scheme : बिना पैसे लगाए पेंशन पाने का मौका, जानिए आवेदन करने का तरीका | GoodReturns
Advertisement