UP Govt Scheme : यूपी सरकार ने पिछड़े हुए बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के मकसद से इस वर्ष झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जेबीआईडीए) का गठन करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अनुसार नई अथॉरिटी की शुरुआत इस पिछड़े क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए बेहतर होगी।

Advertisement

नोएडा जैसा होगा जेबीआईडीए

बीते शुक्रवार को विधानसभा में ऐलान करते हुए खन्ना ने कहा कि जेबीआईडीए को पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौजूद न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने लखनऊ में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के दौरान राज्य सरकार को बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसका मतलब है कि बहुत सारे निवेशकों ने राज्य सरकार पर भरोसा जताया है। खन्ना के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से उद्यमी यूपी को निवेश के लिए एक पसंदीदा जगह मान रहे हैं।

Advertisement
झांसी पर खास फोकस

बड़ी संख्या में उद्यमियों ने बुंदेलखंड क्षेत्र, खास कर झांसी क्षेत्र में या तो निवेश करने या इंडस्ट्रियल यूनिट्स लगाने की इच्छा जताई है। अच्छी बात यह है कि झांसी क्षेत्र में राज्य सरकार को निवेश के 223 प्रस्ताव मिले हैं। सरकार उद्यमियों को बिजनेस प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए मैनपावर और जमीन मुहैया करेगी। सरकार चाहती है कि लैंड बैंक बड़ा भी हो और सस्ता भी। बुंदेलखंड क्षेत्र इस कैटेगरी पर पूरा उतरता है।

Government की वो योजनाएं Housewife को देती हैं बड़ा लाभ | Good Returns
डिफेंस कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा

खन्ना के मुताबिक बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास के लिए इंडस्ट्रियल बूस्ट की जरूरत है। इस क्षेत्र को डिफेंस कॉरिडोर प्रोजेक्ट में भी शामिल किया गया है। नए प्राधिकरण की शुरुआत इस पिछड़े क्षेत्र और राज्य के विकास में बहुत अहम होगी। बता दें कि नया प्राधिकरण इसी साल लॉन्च किया जाएगा। यूपी सरकार कई अन्य क्षेत्रों में भी प्रोजेक्ट्स शुरू करके डेवलपमेंट को डायवर्सिफाई करने की योजना बना रही है।