UP : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों को बढ़ाने देने के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस को खत्म करने का निर्णय लिया है। यूपी सरकार की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। इस बयान में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है। कि आने वाले इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की खरीद पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क आने वाले 3 वर्षो के लिए छूट मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश में बन रही गाड़ियों को खरीदने पर पांच साल तक कोई रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होगा। उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से आरटीओ को भी निर्देश जारी किए गए है। कि वह इस बात को सुनिश्चित करें। कि सरकार की तरफ से यह जो आदेश जारी किए गए है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो, तो आइए जानते है इसके बारे में।
उत्तरप्रदेश के मुख्य सचित एल वेंकटेश्वरालु ने जो संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। उस नोटिफिकेशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वेहिकल्स मैन्युफैक्चरिंग एंड मोबिलिटी पॉलिसी 2022 हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में इलेट्रिकल बाइक को खरीदने में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2025 तक के लिए वैद्य होगी। इसके साथ ही 4 और 5 वें साल में इलेक्ट्रिक वाहन के कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक वाहन के मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर छूट दी जाएगी।
इलेक्ट्रिक वाहन में स्ट्रॉग इलेक्ट्रिक वेहिकल्स, टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फॉर व्हीलर, प्लग इन हाइब्रिक इलेक्ट्रिक वेहिकल्स आदि आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लिए गए। इस निर्णय के बाद 3997 ईवी ग्राहकों को आगरा में इसका फायदा मिलेगा। जिनसे जो टैक्स और रजिस्टेशन शुल्क है। वह 14 अक्टूबर 2022 के बाद लिया गया है।
केन्द्र सरकार की छूट का लाभ तो पहले से मिल ही रहा था। अब उत्तर प्रदेश सरकार की छूट का लाभ भी मिलेगा। यूपी सरकार और केंद्र सरकार की ओर से मिल रही राहत के बाद दो पहिया ईवी गाड़ियों की प्राइस में 15 हजार रूपये से 20 हजार रूपये की छूट मिलेगी। वही, कार पर 1 लाख रु की छूट मिलेगी।
छूट मिलेगी फैक्ट्री कीमतों पर भी
नई नीति के मुताबिक, फैक्ट्री कीमत से 15 प्रतिशत की सब्सिडी भी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी के ग्राहक हैं। उनको इन गाड़ियों की खरीद पर मिलेगी। सब्सिडी में प्रति गाड़ी 5 हजार रु की छूट पहली दो लाख दो पहिया पर मिलेगी, तीन पहिया ईवी गाड़ियों को शुरुआती 50 हजार गाड़ियों पर 12 हजार रु की छूट मिलेगी। वही, अगर हम कार की बात करते है, तो फिर शुरुआती 25 हजार कारों पर 25 हजार रु की छूट मिलेगी। इसी प्रकार शुरुआती 400 जो ईवी बस है। उसमें 20 लाख रुपए तक की छूट प्रदेश में दी जाएगी।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका