UP Govt : बुधवार 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में पर्यटन, परिवहन, उद्योग और लोक निर्माण विभाग सहित कुल 13 प्रस्ताव पास हुए हैं। इनके पास होने से अब राज्य में बुनकर सब्सिडी योजना, ऑटोमेटिक पावर लूम उपकरण खरीद में सब्सिडी भी मिलेगी। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित बहुत सारे मंत्री शामिल हुए तो आइए जानते है इसके बारे में।

Advertisement

नगर विकास मंत्री ए के शर्मा की तरफ से बताया गया है कि सरकार पावर लूम उपकरण की खरीद में सब्सिडी तो देगी ही। इसके अलावा सरकार कार्यशाला लगाने के लिए सब्सिडी देगी। उत्तर प्रदेश कैबिनेट के द्वारा मुख्यमंत्री ने पावर लूम व हैंडलूम स्कीम मंजूरी दी है।

Advertisement

बुनकरों के लिए 1 अप्रैल से विद्युत खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके अलावा जो शहरी व ग्रामीण बुनकर है। इनके लिए अलग अलग से फ्लैट रेट तय किए गए हैं साथ वर्ष 2006 के शासनादेश के तहत बुनकरों से बकाया लिया जाएगा।

यूपी कैबिनेट ने अमृत योजना दो के अंतर्गत वाटर प्रोजेक्ट लगाने के जो प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। गाजियाबाद में सीवेज बनाए जाने व एसटीपी स्थापित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके अलावा आगरा के कुछ क्षेत्र है। जिसमें पानी की समस्या को दूर करने के संबंध में प्रस्ताव पास हुए है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मुख्य मंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव पास हुआ है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट में गंगा नदी से वाटर सप्लाई का प्रस्ताव पास हुआ है।

Women's Day Special: Housewives का देश की GDP में कितना contribution? SBI Ecowrap Report|GoodReturns

योगी कैबिनेट में इससे पहले मार्च के महीने में 22 प्रस्ताव पास हुए थे। वही, यूपी गुंडा एक्ट नियंत्रण धारा 1970 में आंशिक संशोधन प्रस्ताव पास किया गया था। इसमें खेल नीति को भी मंजूरी दे दी गई थी।

Advertisement