UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। राज्य सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक योजना यूपी बीसी सखी योजना है।

Advertisement

यूपी सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी देना है।

Advertisement

सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। इस योजना के जरिए महिलाएं 6 महीने तक 4,000 रु की राशि हर महीने कमा सकती है।

महिलाओं को इस योजना के माध्यम से बैंकिंग सखी के रूप में कार्य करना होता है। इसके साथ ही यूपी सरकार बैंकिंग उपकरण को खरीदने के लिए 50,000 रु की राशि दी जाती है। इसके साथ ही आवश्यता पड़ने पर लोन भी उपलब्ध कराती है। यह लोन ब्याज मुक्त होता है।

Advertisement

इस योजना का फायदा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ले सकती है। अगर आप 10वीं पास है। इसके साथ ही आपको तकनीक का गया है, तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते है।

इसमें आवेदन करने के लिए आपको 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पास पोर्ट साइज फोटो आदि सभी आवश्यक दस्तावेजों को जरूरत होगी।

इसमें आवेदन करने के लिए आपको बीसी सखी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसको ओपन करना होगा। इसमें आपको मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर वेरीफाई करना होगा।

Advertisement

इसके बाद आपको बेसिक प्रोफाइल वाले ऑप्शन का चयन करना होगा। इसमें सभी डिटेल्स को भरनी होगी।
इसके साथ ही आपको डाक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

इसके साथ ही कुछ सवाल पूछे जायेंगे। जिसको आपको दर्ज करना है इसके बाद आपको सबमिट कर देना है। इसके बाद आपका आवेदन को स्वीकार कर लिया जाता है। तब आपको आपके मोबाइल फोन के जरिए इसकी सूचना आपको मिल जाएगी।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
Advertisement