UP Government : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी के महीने में लू से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में जल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को तालाबों की मरम्मत के काम को करने के लिए कहा है साथ ही सिंचाई के लिए आपूर्ति तथा पशु-पक्षियों के लिए पीने की पानी की पूर्ति करने के लिए भी कहा गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि मौसम विभाग के द्वारा हीटवेव के अलर्ट के मद्देनजर यूपी सरकार की तरफ से गर्मी में पानी की आपूर्ति के लिए मुख्य विकास अधिकारी स्तर एडीएम स्तर के अधिकारी को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने का आदेश दिया है।
उनकी तरफ से कहा गया है कि आम लोगों को इतनी तेज गर्मी से राहत पाने के लिए और तापमान को कम रखने के लिए छत को सफेद रंग से रंगने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
जल निगम को सरकार ने शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल को आपूर्ति से संबंधित सभी जो जरूरी काम को वक्त में पूरा करने के निर्देश दिए है। सरकार के द्वारा सिंचाई विभाग को सभी नलकूपों व सिंचाई सुविधाओं को बेहतर हालत में करने के एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि जल निगम क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन और इसके साथ ही लीकेज की मरम्मत करवाएगा।
ग्रामीण विकास विभाग तालाबों को भरेगा और पशु के लिए पीने का पानी उपलब्ध करवायेगा। ग्रामीण विकास विभाग और जल निगम की तरफ से पानी की आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगा। प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि ग्रामीण पेय जल योजनाओं का सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को कहा गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट