UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की योजना अटल आवासीय विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर गरीब बच्चों और अनाथ बच्चों के लिए वरदान साबित होगी।

Advertisement

इस अटल आवासीय विद्यालय में उन्हीं बच्चों का एडमिशन होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर या फिर अनाथ हो। इस योजना का फायदा उन्हीं बच्चों को दिया जाएगा। जो सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक है।

Advertisement

बस्ती के हर्रैया तहसील के बसेवा राय गांव में आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय निर्माण का कार्य पूरा हो गया है और जो मौजूदा शैक्षिक सत्र है। इस सत्र से इस विद्यालय में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। जिसका उल्लेख बीते 28 मार्च को बस्ती आए राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी की थी।

Advertisement

बसेवा राय गांव में 4 मई 2021 को 63.59 करोड़ रु की लागत से इस विद्यालय का निमार्ण का कार्य शुरू हुआ था। इसका निर्माण का कार्य जुलाई 2022 तक पूरा हो जाना था लेकिन निमार्ण स्थल पर पानी भर जाने के वजह से इसका निर्माण का कार्य बाधित हो गया। अब यह स्कूल बनकर तैयार हो गया है। अब इस ही सत्र से इसमें पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।

Advertisement

इस विद्यालय में कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक पढ़ाई करने वाले 1008 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस विद्यालय में पठन पाठन के लिए 34 क्लास रूम बनाएं गए है। इसके साथ ही 16 लैब भी स्थापित किए गए हैं।

इसके साथ ही छात्र-छात्राओ बालिकाओं के रहने के लिए अलग-अलग छात्रावास का भी निर्माण इस परिसर में किया गया है साथ ही इस परिसर में कार्यालय, प्रशासनिक भवन और शिक्षक शिक्षिकाओं के रहने के लिए भी आवासीय भवन का भी निमार्ण कराया गया है।

Advertisement

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की तरफ से बताया गया है कि शासन के मंशानुरूप इस विद्यालय भवन का निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इस विद्यालय में जो पठन पाठन कार्य है। इस सत्र से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें प्रवेश की प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगी।