UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के लोगों के फायदे के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। यूपी सरकार की इन्ही योजनाओं में से एक योजना फ्री बोरिंग योजना भी है।

Advertisement

प्रदेश के लोगों को इस योजना के तहत मुफ्त में बोरिंग कराने का मौका मिलता है। राज्य के जिन लोगों के पास सिंचाई का कोई साधन नहीं है। वे यूपी सरकार की इस योजना का फायदा ले सकते है।

Advertisement

खुद के खेत में पम्पसेट लगवाने के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। इसके लिए समान्य किसान के पास अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि होना अनिवार्य है। हालांकि, अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों के लिए जमीन की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

इस योजना का फायदा लेने के लिए यूपी का मूल निवासी होना बेहद जरूरी है। इस योजना में राज्य के लघु व सीमांत वर्ग के किसान पात्र होंगे।

Advertisement

इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको जरूरी डाक्यूमेंट के रूप जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पास पोर्ट साइज फोटो, संबंधित दस्तावेज (नवीनतम खतौनी 61 ख, खसरा), आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी की आवश्यकता होगी।

इस योजना में आवेदन करने के लिए राज्य सरकार की लघु सिंचाई विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर दिखाई दे रहे नया क्या है विकल्प पर क्लिक करे। इसके बाद आपको डाउनलोड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Advertisement

इसके बाद नेक्स्ट पेज पर इस योजना हेतु आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें। इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र को आपको प्रिंट करवा लेना है। प्रिंट करवाए हुए फॉर्म को आपको सही सही भरना है।

Delhi में फिर आने जा रहा सस्ते मकानों का ऑफर, जानें DDA की क्या है तैयारी?

इसके साथ आपको इस योजना के संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज को इसके साथ संलग्न करना हैं। इस फॉर्म को पूरी तरह से तैयार हो जाता है। इसके बाद आपको इस फॉर्म को खण्ड विकास अधिकारी, तहसील या लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में जाकर फॉर्म को जमा करवा देना है।

Advertisement