UP Govt : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तरफ से कहा गया है कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रदेश में व्यापक इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं बढ़ा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.50 लाख करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव मिलने में सुरक्षा का माहौल तो है ही इसके साथ ही शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका है। हम इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाकर आने वाले 3 सालों में हम 1 करोड़ नौजवानों को रोजगार व नौकरी देंगे। ऐसे में जो युवा हैं उन्हें पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

Advertisement

UP Government Scheme : बिजली बिल माफी योजना, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

10 हजार करोड़ रु की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण किया

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के साथ 10 हजार करोड़ रु की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण किया। इसके बाद वे वह के मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे भारत में जो रोड इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसका मजबूत नेटवर्क नजर आ रहा है।

विरासत को संरक्षण बुद्ध व राम सर्किट के जरिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि पूर्वी यूपी का यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन का भी एक बेहद ही अहम पड़ाव है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से लेकर भगवान बुद्ध की बचपन की स्थली कपिलवस्तु और श्रावस्ती को जोड़ने का काम हो रहा है।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
फोरलेन की सौगात भुला दिए गए विरासत का संरक्षण और सम्मान है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस मार्ग से माता जानकी प्रभु श्रीराम के साथ अयोध्या गई थी। उस मार्ग यानी राम जानकी मार्ग को फोरलेन कर केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री ने रामायण काल के संबंधों को जोड़ने का अभिनव प्रयोग किया है। अयोध्या, छावनी से लेकर सीतामढ़ी, जनकपुर तक जो फोरलेन की सौगात है। यह भुला दिए गए विरासत का संरक्षण और सम्मान है।