UP Govt : राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही सफाई मित्रों को सम्मानजनक मानदेय के लिए बोर्ड गठित होगा। गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8754 करोड़ की लागत की 2042 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास एवं पुस्तक विमोचन करते हुए ये बात कही तो आइए जानते है इसके बारे में।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान टेम्पो एवं अमृत कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इतना ही नहीं इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरित किए। इसके साथ ही सफाई मित्रों को सुरक्षा किट भी प्रदान की।
सीएम योगी ने कहा कि आज नए सिरे से शहरों की स्वच्छता देखने को मिलती है। राज्य के लोगों के मन में इसको लेकर उत्साह दिखता है। इसमें अगर हम सबसे बड़ा रोल की बात करें, तो फिर इसमें हमारे सफाई कर्मी का सबसे बड़ा रोल है।
सीएम योगी ने कहा सफाई कर्मियों ने नगर विकास मंत्री के आवाह्न पर 5 बजे सुबह सफाई की व्यवस्था की कमान संभाली है, जो पहले सुबह 10 बजे थी। हमको इस दिशा में और कोशिश करना है। इसको लेकर नगर विकास विभाग और राज्य सरकार ने एक कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में बनाई गई है ताकि सफाई कर्मी को बेहतर मान देय मिले।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सर्विस प्रोवाइडर को अलग से राशि दे रहे हैं। लेकिन वह सफाई मित्रों को राशि में कटौती करके मानदेय देते हैं। ऐसे में उनको सम्मानजनक मानदेय मिलें और उनको मान मिले। इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक बोर्ड का गठन किया जाएगा और इस कार्यक्रम के आगे बढ़ाया जाएगा। खासकर सीवर आदि की सफाई करने वालों को एक्स्ट्रा मानदेय की व्यवस्था के साथ उनकी सुरक्षा की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित करेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमृत योजना के तहत साठ शहर अच्छादित हैं। इसके अलावा नगर विकास विभाग ने और भी परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। आगामी वक्त में सौ ऐसी नगर पंचायतों का सिलेक्शन किया जायेगा। जिसे आकांक्षात्मक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान