UP Govt : यूपी में आने वाले तीन वर्षों में 4 हजार परिषद स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 1 हजार करोड़ रु का बजट को तय किया है। यूपी सरकार के द्वारा इस बजट के तहत हर एक विकास खंड में एक काउंसिल स्कूल को अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के रूप में तैयार किया जाएगा, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 880 प्राइमरी स्कूलों और अपर प्राइमरी स्कूलों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूलों के हिस्से के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसमें अगर हम प्रत्येक खंड की बात करते है, तो फिर इसके लिए 1 हजार करोड़ रु की लागत आएगी। पहले फेज की बात करें, तो 704 काउंसिल स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा। इसकी लागत करीब 1.42 करोड़ रु होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हाल ही में जारी किए गए वर्ष 2023-24 के बजट में हाई-क्वालिटी एजुकेशन ओर स्किल डेवलपमेंट के लिए 2 हजार करोड़ रु का आवंटन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बताया गया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूलों में कई तरह की सुविधाएं होगी, तो चलिए जानते है इन सुविधाओं के बारे में।
इस स्कूल में पांच कमरे और एक लाइब्रेरी होगी। इन लाइब्रेरी में बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं होगी। एक कंप्यूटर लैब, साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए एक मॉड्यूलर कंपोजिट लैब होगी। साथ स्टाफ रूम और स्मार्ट क्लासरूम भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के भीतर एक गार्डन भी तैयार किया जाएगा। इस स्कूल में मॉड्यूल डेस्क और बच्चों को ध्यान में रखकर फर्नीचर रखा जायेगा। इसमें ऑनलाइन सीसीटीवी मॉनिटरिंग और वाईफाई की सुविधा होगी। साफ सफाई के लिए कर्मचारी रखे जाएंगे और इसके साथ ही सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया जाएगा। इस स्कूल में एक रूम जिम और प्लेग्राउंड शामिल होगा। इसके साथ ही स्कूल में रेनवाटर कलेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा साथ ही स्कूल में सोलर पैनल भी स्कूल में लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील मिलेगा।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव