Subsidy is available for buying cow in UP: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के गौ पालकों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी गौ संवर्धन योजना लाई है। योगी सरकार इसके तहत गौ पालक को दूसरे राज्यों से साहिवाल, थारपारकर और गिर गाय खरीदने पर उन्हें ट्रांसपोर्टेशन, ट्रांजिट इंश्यारेंस एवं पशु इंश्यारेंस समेत अन्य मदों पर खर्च होने वाली धनराशि पर सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी गौ पालकों को अधिकतम 2 स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद पर दी जाएगी।
दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक शशि भूषण लाल सुशील के अनुसार नंद बाबा मिशन के तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में तेजी लाने के लिए दूसरे राज्यों पंजाब से साहिवाल, राजस्थान से थारपारक और गुजरात से गिर जैसी देशी नस्ल की गाय खरीदने पर ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित विभिन्न मदों के लिए कुल व्यय का 40 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जाएगा। यह अनुदार अधिकतम 40,000 रुपये प्रति गाय तक होगा।
यह धनराशि गौ पालक को गायों को दूसरे राज्य से प्रदेश में लाने पर पड़ने वाली परिवहन लागत, ट्रांजिस्ट इंश्योरेंस और 3 साल के लिए पशु के इंश्योरेंस पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के डेयरी किसान या गौ पालक को अनुदान धनराशि अधिकतम 2 देशी नस्ल की गायों की खरीद पर दी जाएगी।
इसी तरह प्रदेश के डेयरी किसानों को उन्नत नस्ल एवं उच्च उत्पादकता वाली देशी गायों के पालन पर योगी सरकार मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के लिए 10,000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। इसके तहत डेयरी किसानों को देशी नस्ल वाली साहिवाल, गिर, हरियाणा, गंगातीरी और थारपारक गाय पर
इस धनराशि को 2 भागों में बांटा गया है. इसमें साहिवाल, गिर और थारपारक गाय अगर 8 किलो से 12 किलो दूध प्रतिदिन देती है तो 10,000 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर गाय 12 किलो प्रतिदिन दूध देती है तो 15,000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाएंगे।
वहीं, हरियाणा गाय अगर प्रतिदिन 6 किलो से लेकर 10 किलो दूध देती है तो 10,000 रुपये और 10 किलो से ज्यादा दूध देती है तो 15,000 रुपये दिये जाएंगे। इसके अलावा गंगातीरी गाय के 6 किलो से लेकर 8 किलो प्रति दिन दूध देती है तो 10,000 रुपये और 8 किलो से ज्यादा दूध देने पर 15,000 रुपये दिये जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान