UP Government Scheme : केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सभी किसान वर्ग के हित के लिए एक योजना शुरू की है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम पारदर्शी किसान सेवा योजना है। यूपी सरकार इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं। इस योजना के तहत सरकार कृषि से सम्बंधित कई सारी सेवाएं प्रदान की जाएगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।
इस योजना के अंतर्गत कृषि उपयोगी यंत्र, बीजों की जांच, उन्नतशील खेती के तरीके, किसान क्रेडिट कार्ड, फसलों में कीट एवं रोग आदि सुविधा मिलती है।
राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई पारदर्शी किसान सेवा योजना का उद्देश्य सभी किसान वर्ग को आर्थिक अनुदान प्रदान करना है। इसके साथ ही तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इस योजना के जरिए किसानो को नए नए तकनीकों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित व जागरूक भी करना है।
पात्रता
अगर आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते है। आवेदन करने वाले व्यक्ति किसान वर्ग से सम्बन्ध रखता हो। इसके साथ ही आवेदक का बैंक खाता होना बेहद जरूरी है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक, खतौनी की नकल, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
इस तरह करें पंजीकरण
इसके लिए आपको सबसे पहले यूपी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। आपको पंजीकरण करें वाले विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको पंजीकरण से सम्बंधित तीन विकल्प दिखेंगे। इन तीन ऑप्शन में से अपनी आवश्यकता के मुताबिक, सुविधानुसार इनमे से एक ऑप्शन का चयन करना है। लिंक पर क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। जहां आपको आवेदन पत्र मिलेगा। पूछी गई सभी जानकारियों को भरना है। इसके साथ ही सारे डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है। जब आपको फॉर्म पूरी तरह से भर जाता है।इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
आप लॉग इन करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको यूजर लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर आने है। यह पर आपको पूछी गई जानकारियों को भरना है। इसके बाद आपको लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
इस तरह दर्ज करें शिकायत
अगर आपको शिकायत दर्ज कराना है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से आपको संपर्क करें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको सभी मांगी गई जानकारियों को सही-सही भर देना है। इसके साथ आपको शिकायत संबधी जानकारी भी दर्ज करनी है। जब आप सारी जानकारियों को भर देते है। इसके बाद आपको सुरक्षित करें का विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प का जैसे ही चयन करते है। इसके बाद आपकी शिकायत की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव