UP Government Scheme : देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एक ऐसी ही योजना चला रही है। यूपी सरकार की इस योजना का नाम यूपी प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना है। यूपी सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को उद्योगों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही 2500 रूपये महीने प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा। सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवा को बिना आर्थिक तंगी के अपने हुनर के मुताबिक संबंधित उद्योगों में प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकें, जिससे उसका उनका जीवन बेहतर बन सके, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर हम सरकार की इस योजना के फायदे की बात करें, तो ऐसे युवा डिग्री हासिल कर नौकरी नहीं ले पा रहे है। उद्योगों में आन द जाब ट्रेनिंग है। इसके साथ ही इस योजना के इच्छित उद्योग में अच्छी नौकरी मिलने में आसानी होती है। यह योजना 2,500 रूपये मासिक भत्ता निर्धन छात्रों की वित्तीय सहायता करेगा। बता दें इसमें से 1500 रु की राशि हर महीने केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाता है और 1 हजार रु की राशि हर महीने राज्य सरकार की तरफ से दिया जाता है।
आपको उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। जैसे आवेदक का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आवेदक का हस्ताक्षर बैंक खाते की जानकारी, आवेदक का शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की इस यूपी प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर होम पेज पर आपको अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन का लेख दिखाई देगा। इस लिंक पर आप को क्लिक करना है। यहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म फूट जाएगा। यहां पर आपको सभी मांगी गई जरूरी जानकारियों को भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान