UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिकों के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है। राज्य सरकार की इस योजना का फायदा राज्य के श्रमिकों को दिया जायेगा। राज्य सरकार की इस योजना का नाम यूपी शौचालय सहायता योजना है। इस योजना का लाभ यूपी के श्रमिक लोग जो अपने घर में शौचालय का निर्माण कराना चाहते हैं उन श्रमिकों को शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। अगर आप भी यूपी सरकार की इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
यूपी शौचालय सहायता योजना के तहत श्रमिकों को घर में शौचालय निर्माण करवाने के लिए सहायता राशि के रूप में 12 हजार रु श्रमिक को दिए जाते हैं। यह राशि श्रमिक के खाते में 2 किश्तों में भेजा जायेगा।
अगर हम यूपी शौचालय सहायता योजना के लिए पात्रता की बात करें, तो आवेदन करने वाला जो व्यक्ति हैं। अगर वह उत्तरप्रदेश का स्थाई निवासी है, तो फिर वह राज्य सरकार की इस योजना का फायदा ले सकता हैं। इसके साथ ही जो आवेदन करने वाला व्यक्ति है। उस व्यक्ति के पास पक्के मकान न होने का घोषणा पत्र होना चाहिए। इस योजना में श्रमिक ही आवेदन कर सकता है।
जरूरी दस्तावेज
यूपी शौचालय सहायता योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज के रूप में आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, श्रमिक कार्ड, आयु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
आपको इस योजना में आवेदन के लिए अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है, तो फिर आपको ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा। वही अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते है, तो फिर आपको नगर नगरीय पंचायत के कार्यालय में जाना होगा। उस कार्यालय से आपको अधिकारियों से उस योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा। इस फॉर्म में आपसे कई सारी जानकारियां मांगी जाएगी। आपको इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है। जिसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना है। इसके बाद आपने जिस कार्यालय से इस फॉर्म को लिया था उसी कार्यालय में इस फॉर्म को जमा कर देना है। इसके बाद आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
कैसे चेक करें इस योजना की ऑनलाइन लिस्ट
इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको इस योजनाएं पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको योजनाओ से लाभवन्ति श्रमिकों की सूचि वाला विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जायेगा। इस पेज पर आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी। इन जानकारियां को आप सही सही भरना होगा। इसके बाद सबमिट वाले विकल्प का चयन करना है। जिससे आपके सामने एक लिस्ट खुल जायेगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति