UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करते रहती है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। उत्तरप्रदेश सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक योजना यूपी शिशु हितलाभ योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के नवजात शिशु के लिए पोषक की व्यवस्था की जाती है। ताकि श्रमिकों के बच्चो का बेहतर विकास हो सकें। सरकार की इस योजना के जरिए प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड श्रमिकों के शिशुओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।
उत्तरप्रदेश के तरफ से श्रमिकों के नवजात शिशुओं को पौष्टिक आहार प्रदान करने के उद्देश्य इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के जरिए प्रदेश सरकार के द्वारा पौष्टिक आहार का बंदोबस्त बच्चे की 2 साल की उम्र होने तक किया जाएगा। सरकार की इस योजना के तहत लड़की होने पर 12 हजार रु और लड़का होने पर 10 हजार रु साल में एक बार एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। ताकि श्रमिक अपने नवजात शिशुओं को पौष्टिक आहार दे सके।
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है, तो फिर आप सरकार की इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत है, तो वही आपको सरकार की इस योजना का फायदा मिलेगा। सरकार की इस योजना का लाभ परिवार के केवल दो ही बच्चों को मिलेगा।
इस योजना में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रूप में आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आयु प्रमाणपत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी।
कैसे करें सरकार की इस योजना में आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए श्रमिक को प्रसव के 1 साल के भीतर अपने पास के श्रम कार्यालय या फिर संबंधित तहसील के तहसीलदार या संबंधित विकासखंड के कार्यालय में एक खंड विकास अधिकारी से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इस आवेदन पत्र में आवेदक को सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही इस पर सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा। जब आपका फॉर्म पूरी तरह से भरकर कंप्लीट हो जाता है, तो फिर इसके बाद आपको इस फॉर्म को उस कार्यालय में जाकर जमा करवाना होगा। जहां से आप ने इस प्रति को प्राप्त किया था। इस तरह आप बेहद ही आसानी से अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान