UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम संत रविदास शिक्षा सहायता योजना है। यूपी सरकार की इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की इस योजना में पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं और इतना ही नहीं इसके साथ ही आईटीआई और पॉलिटेक्निक पढ़ रहे छात्र भी इस योजना में आवेदन कर सकते है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस योजना में दी जाने वाली आर्थिक सहायता

इस योजना के अंतर्गत कक्षा एक से पांच तक 100 रु प्रति माह, कक्षा 6 से 8 तक 150 रु प्रतिमाह, कक्षा 9 से 10 तक 200 रु प्रतिमाह, कक्षा 11 और 12 तक 250 रु प्रतिमाह और इतना ही नहीं आईटीआई एवं समक्ष परीक्षण से संबंधित पाठ्यक्रम के लिए 500 रु प्रतिमाह, पॉलिटेक्निक के लिए महीने के 800 रु और अगर हम इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की बात करें, तो 3 हजार रु महीने और मेडिकल की पढ़ाई के लिए 5 हजार रु महीने आर्थिक सहायता के रूप में दिया जायेगा।

Advertisement
पात्रता

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है, तो फिर आप सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकते है। इस योजना में सिर्फ वही, विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। जिनके माता-पिता बोर्ड में पंजीकृत निर्माण कामगार है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 25 साल है। इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले विद्यार्थी केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययन कर रहे होने चाहिए। इस योजना के अंतर्गत एक परिवार के सिर्फ 2 ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते है।

PM Mudra Yojana: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार बिना गारंटी दे रही 10 लाख रु | GoodReturns
जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट का विवरण, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, स्कूल का प्रमाण पत्र आदि बेहद जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी।

क्या है आवेदन प्रक्रिया

इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीक के लेबर ऑफिस में जाना होगा या फिर तहसील ऑफिस में जाना होगा। वह से आपको आवेदन पत्र लेना है। इस आवेदन पत्र में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा। इसके साथ ही सही जरूरी डाक्यूमेंट्स को आवेदन पत्र के साथ अटैच करना होगा। जब आपका फॉर्म पूरा कंप्लीट हो जाता है। इस फॉर्म को आपको लेबर ऑफिस या फिर तहसीलदार ऑफिस में जमा करना होगा।