UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से एक योजना की शुरूआत की गई है। राज्य सरकार की इस योजना का नाम यूपी निजी नलकूप कनेक्शन योजना हैं। यूपी सरकार की इस योजना के जरिए किसानों को सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार नहीं करना होगा। टूबवेल योजना के सहायता से किसानों को पर्याप्त पानी दिया जायेगा, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
उत्तर प्रदेश सरकार की जो यह योजना है। इस योजना के जरिए महंगे डीजल पंप के द्वारा सिंचाई करने का खर्चा कम हो जायेगा। इस योजना का फायदा लेने के लिए कैंडिडेट की आयु कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।
यूपी प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना में आवेदन करने के लिए किसान के पास पर्याप्त भूमि होना चाहिए। अगर आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है, तो फिर वह राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए लाभार्थी की आयु 16 वर्ष से अधिक आयु होना चाहिए।
इस योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
यूपी प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज के रूप में पहचान पात्र, आधार कार्ड, भूमि संबधी दस्तावेज, मोबाइल नंबर, निवासी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बोरिंग प्रमाण पात्र, विद्युत् सुरक्षा निदेशालय की चालान फीस की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो आदि महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
आपको इस योजना में आवेदन से पहले इसकी रजिस्टेशन की प्रोसेस को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको कनेक्शन सर्विसेज के सेक्शन के अंतर्गत अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिक कनेक्शन फॉर प्राइवेट ट्यूब वेल के ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद न्यू पेज ओपन होगा। जिसमें दो विकल्प ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन फॉर प्राइवेट ट्यूब वेल और ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन फॉर प्राइवेट ट्यूब वेल दिखाई देगा। इसमें आपको पहले ऑप्शन का चयन करना है। इसके बाद आपको फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन क्लिक हर ऑप्शन का चयन करना है। इसके बाद न्यू पेज खुल जायेगा इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। जैसे मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि आदि जानकारियों को भरना है और रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस को पूरा करना है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर और इ मेल आईडी पर लोग इन क्रेडेंटिअल्स भेज दिए दिया जायेगा। इसकी मदद से लॉगिन कर सकते हैं।
लॉगिन की प्रक्रिया
इसके लिए सबसे पहले यूपीएनर्जी पर जाएं। होम पेज पर कनेक्शन सर्विसेज के सेक्शन में अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन फॉर प्राइवेट ट्यूब वेल लिंक के उपर क्लिक करें। इसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको ऑनलाइन वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको लॉगिन और इंस्ट्रक्शंस फॉर लोग इन के बटन दिखाई देंगे। लोग इन करने से पहले लॉगिन इंस्ट्रक्शन के विकल्प पर क्लिक करके और लॉगिन हेतु निर्देश पढ़े। इसके बाद आप लॉगिन करें। इसके बाद आप ट्यूबवेल कनेक्शन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति