UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार की तरफ से एक योजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम पंडित दीनदयाल मुफ्त आवास योजना है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य गंदी बस्तियों में रहने वाले कोई भी परिवार पुनर्वास से वंचित ना रहे इसके लिए कम कीमत में एमआईजी घर बनाए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से जिन परिवारों की आय कम है। उन्हें मुफ्त में घर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की तरफ से इस योजना के तहत जो मुफ्त में घर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसको गरीब कल्याण कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें लकी ड्रॉ के तहत विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस अलावा सरकार यूपी मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राज्य सरकार एलआईजी, एमआईजी 1 श्रेणी में भी लोगों को सस्ते घर मुहैया करवाती हैं, तो आइए सरकार की योजना के बारे में सारी डिटेल।
अगर आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते है। अगर आवेदन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है, तो फिर वह इस योजना के लिए पात्र है।
यूपी सरकार की तरफ से इस योजना के तहत दिए जाने वाली घर को चार श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें एलआईजी, ईडब्ल्यूएस, एमआईजी, एचआईजी शामिल है। अगर हम सबसे सस्ती प्राइस के घर की बात करें, तो इसमें एमआईजी और ईडब्लूएस श्रेणी है। अगर हम इसकी कीमत की बात करें, तो फिर यह 6 लाख रु से लेकर 11 लाख रु तक है। इन घरों की कीमत बाकी घरों की तुलना में 40 प्रतिशत कम है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण लक्की ड्रा के माध्यम से भाग्यशाली विजेताओं का नाम घोषित करेगा।
इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार ईडब्ल्यूएस को धन राशि दान दे रही है। दान की राशि इस प्रकार है यह केंद्र सरकार 1.5 लाख रु और राज्य सरकार 1 लाख रु है।
सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। जैसे आवेदक की राशन कार्ड की फोटो कॉपी की जरूरत होगी। इसके साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आय प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में कैसे करें आवेदन
अगर आप सरकार की इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको आवास योजना का लिंक ढूंढना होगा और आवेदन करें के लिंग का चयन करना होगा। इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको सही सही भरना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर चयन करना होगा।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका