UP Government Scheme : देश में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से शहर में रहने वाले गरीब लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से भी शहर में रहने वाले गरीब लोगों के लिए किफायती दरों में किराए की आवास की योजना शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग एंड कॉम्प्लेक्स योजना (एआरएचसी) है। उत्तरप्रदेश सरकार की इस एआरएचसी योजना के तहत शहर में रहने वाले गरीब मजदूरों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को और निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ता घर मिलता है, तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इस योजना के लाभार्थी होंगे

उत्तर प्रदेश सरकार इस अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग एंड कॉम्प्लेक्स योजना के तहत सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के विधवा महिलाओं और कामकाजी महिलाओं इसके साथ ही दिव्यांगों और अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार की इस योजना के अनुसार, शहरी प्रवासी या फिर गरीब मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जो लोग, कारखाने में काम करने वाले श्रमिक, निम्न आय वर्ग के जो लोग है। वह लोग सरकार की इस योजना के लाभार्थी होंगे।

Advertisement
इस योजना को दो मॉडल के तहत लागू किया जाएगा

इसको शहरी में निवास करने वाले लोगों के लिए और गरीब लोगों के लिए किराए के मकान परिसरों के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए निजी और सार्वजनिक संस्थानों की बढ़ावा देने के लिए जो योजना है। इसे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना को दो मॉडल के तहत लागू किया जाएगा।

Kanya Shree Prakalpa Yojana : बेटियों की पढ़ाई की चिंता हो जाएगी खत्म | | Good Returns
खाली घरों को एआरएचसी में परिवर्तित किया जाएगा

अगर हम पहले मॉडल की बात करे, तो इस पहले मॉडल में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए खाली घरों को एआरएचसी में परिवर्तित किया जाएगा। वही, अगर दूसरे मॉडल की बात करें तो इस दूसरे मॉडल के मुताबिक, एआरएचसी का निर्माण संचालन और रखरखाव है। इसको निजी या सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा उनकी उपलब्ध खाली भूमि है। उस पर किया जाएगा।