UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के परिवारों को फायदा पहुंचाने के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। उत्तरप्रदेश सरकार की इस योजना का नाम यूपी फॅमिली आईडी योजना है। यूपी सरकार की इस योजना के जरिए प्रदेश के परिवारों को एक पहचान फैमिली आईडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के जरिए प्राप्त फॅमिली आईडी के जरिए प्रदेश के गरीब एवं बेरोजगार नागरिको की पहचान की जा सकेगी। इतना ही नहीं इससे सरकार को नई योजना को शुरू करने में मदद प्राप्त होगी। प्रदेश के जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड नहीं है। वो इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही जिनके पास राशन कार्ड है। उनके लिए यही फॅमिली आईडी मानी जाएगी, तो आइए जानते है इसके बारे में।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों के लिए इस यूपी फॅमिली आईडी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए प्रदेश के लोग इसमें रजिस्टेशन कराकर इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का फायदा लें सकते है।
अगर आपके पास फॅमिली आईडी होता है, तो फिर इसके जरिए मूल निवास प्रमाण पत्र, आय और बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकेंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आसानी से फायदा उठा सकते है।
इस योजना में आवेदन के लिए पात्रता
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो फिर आप सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष के अधिक होनी चाहिए। प्रदेश के सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग इस फैमिली पहचान पत्र के लिए सम्मान योग्य माने जाएंगे। उत्तर प्रदेश के वे परिवार जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है या फिर वह राशन कार्ड आवेदन करने के लिए योग्य नहीं है। वह इस फैमिली कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, माता-पिता का आधार कार्ड, परिवार सदस्यों का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी।
किस तरह करें रजिस्ट्रेशन
इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प का चयन करना है। इसमें आपको अपना नाम और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है। इसके बाद एक ओटीपी आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आएगा। जिसको आप दर्ज करें। इसके साथ ही कॅप्टचा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपकी रजिस्टेशन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान