UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निवेश परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना को लागू करने की मंजूरी यूपी कैबिनेट की बैठक में दे दी गई है। यूपी सरकार की इस योजना के जरिए 1 वर्ष के अनुबंध पर 105 उद्यमी मित्र के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उद्यमी मित्र को इस योजना के तहत नियुक्त किया जायेगा। उन्हें वेतन तो दिया ही जायेगा। इसके साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जायेंगे। राज्य सरकार की इस योजना के जरिए प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे देशी और विदेशी निवेशकों की हेल्प के लिए उघमी मित्र नियुक्त किए जाएंगे।
यूपी सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य 1 वर्ष के अनुबंध पर 105 उद्यमी मित्रों की नियुक्ति करना है। यह 105 उद्यमी मित्र यूपी के निवेश परियोजना को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। इन उद्यमी मित्रो को राज्य सरकार के द्वारा 70 हजार रु प्रति महीने राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत जो उद्यमी मित्र है। उनको अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
इस योजना के तहत 105 उद्यमी को नियुक्त किया जायेगा। औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार की तरफ से बताया गया है। कि इस योजना के जरिए उद्यमी मित्र को जिला स्तर पर नियुक्त किया जायेगा। उद्यमी मित्र को जिला स्तर पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण और इन्वेस्ट यूपी के मुख्यालय द्वारा सिलेक्ट किया जायेगा। राज्य सरकार की इस योजना के लिए इन्वेस्ट यूपी के प्राधिकारी सीईओ अभिषेक प्रकाश होगे। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के लिए 1 साल के अनुबंध पर उद्यमी मित्र की तैनाती करेंगे।
इस योजना के लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत राज्य में निवेश करने के लिए आ रहे। देशी और विदेशी निवेशकों की सहायता के लिए और मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य के शिक्षित युवाओं को इस योजना के जरिए रोजगार प्रदान की जाएगी। औद्योगिक विकास प्राधिकरण और इन्वेस्ट यूपी के मुख्यालय से उद्यमी मित्रों की तैनाती जिला स्तर पर किया जाएगा।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होना बेहद जरूरी है। अगर बिकी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है, तो फिर वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही इस योजना में पात्र होने के लिए आवेदक स्नातकोत्तर डिग्री को कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिये। इसके साथ आवेदक के पास कंप्यूटर और हिंदी और अंग्रेजी में काम करने और धारा प्रवाह बोलना जरूरी है।
आवदेन प्रक्रिया
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा यूपी में निवेश करने आ रहे। जो देशी और विदेशी निवेशक है। इन निवेशकों को हेल्प के लिए 105 उद्यमी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। कैबिनेट बैठक में जिसके लिए इस योजना के प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस योजना में आवेदन आप इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा और आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!