UP Government Scheme : उत्तरप्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा एक योजना की शुरूआत की गई है। यूपी सरकार की इस योजना का नाम यूपी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार की तरफ से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली सभी बालिकाओ को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं राज्य सरकार की इस योजना के जरिए बालिकाओ को मुफ्त में स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, किताबें-कॉपियां आदि चीजे भी मुफ्त प्रदान की जाएगी। प्रदेश के लाखों लोगों को सरकार की इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे राज्य की लड़कियां शिक्षित होकर भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
जिन छात्रों ने हाल ही कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किया है। ऐसे छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से 2 हजार रु की आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार की इस योजना में माध्यम से गरीब पात्र बेटियों को स्नातक स्तर तक फ्री शिक्षा मुहैया कराई जायेगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही छात्रों को स्कूल बैग, ड्रेस, किताब और पढ़ने लिखने की चीजें भी प्रदान की जाएगी। अगर समाज कल्याण विभाग से शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होती है, तो उन्हें भी सरकार की इस योजना के जरिए उनकी फीस वापस उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है, तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते है। क्योंकि इस योजना का फायदा केवल यूपी की बालिकाओ को दिया जायेगा। यूपी सरकार की इस योजना का फायदा केवल गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाली बालिकाओ को प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही इस योजना का फायदा लेने के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों का होना बेहद आवश्यक है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। जैसे निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।
इस योजना में कैसे करें आवेदन
अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता बालिका को सबसे पहले विद्यालय /विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रबंधकों से कॉन्टेक्ट करना होगा। क्योकि इसके बाद ही छात्र का रजिस्ट्रेशन प्रबंधक द्वारा कराया जायेगा। यह पर बालिका का नाम रजिस्टर करके उसकी जो सभी जानकारियां है। इसको उच्च शिक्षा भाग को भेजी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भेजी गई सभी जानकारियों का सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन करने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा लाभान्वित की जाने वाली छात्राओं के नाम की एक लिस्ट तैयार की जाएगी। लिस्ट में शामिल सभी बालिकाओं को इस योजना के तहत निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका