UP: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुरूप यूपी को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी प्रदेश बनाएं रखने के लिए मंगलवार को 1,000 करोड़ रु की लागत से नन्द बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत की गई।
जिससे यूपी के सभी गांवों में दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा दुग्ध उत्पादकों को गांवों में ही उनके दूध को सही कीमत में बेचने की सुविधा को उपलब्ध कराया जा सके।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभूमिखंड गोमतीनगर स्थित किसान बाजार में नन्द बाबा दुग्ध मिशन कार्यालय का उद्घाटन दुग्ध विकास पोर्टल लोकर्पण किया और नन्द बाबा मिशन के लोगों का अनावरण किया।
दुग्ध विकास मंत्री की तरफ से इस दौरान कहा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर गौ-संवर्धन को प्रोत्साहित करने की कार्यवाही दुग्ध विकास विभाग के जरिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को सुनिश्चित करने, कृषकों को उनके दूध का लाभकारी मूल्य दिलवाने, कृषि आधारित ढांचा सुदृढ़ करने में दुग्ध विकास विभाग लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि दुग्ध बिजनेस ही एक ऐसा बिजनेस है। जो ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त आय का लाभप्रद साधन है। उन्होंने कहा है कि इस मिशन के तहत दुग्ध उत्पादकों को उन्ही के गांव में ही दूध को बेचने की सुविधा को प्रदान करने के लिए नए प्रयत्नों के रूप में डेयरी किसान उत्पादक संगठन का गठन करने का प्रस्ताव है।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से बताया गया है कि यह मिशन यानी नंद नन्द बाबा दुग्ध मिशन दुग्ध उत्पादकों को बाहरी राज्यों से स्वदेशी नस्ल की गायों के खरीद करने, दुग्ध उत्पादकों के गौवंशीय पशुओं में नस्ल सुधार के लिए प्रगति शील पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बड़े स्तर पर गौ पालक का डाटा बेस बनाया जायेगा। इसके लिए इस मिशन के तहत विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव अध्यक्षता में समितियां गठित की गयी हैं और जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियां गठित की गयी हैं।
इस मिशन के तहत दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों के लिए गौवंशीय पशु रोग, प्रजनन टेस्ट किट / दुग्ध अपमिश्रण टेस्टिंग किट एवं स्वास्थ्य परीक्षण किट देने का भी प्रावधान किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान